Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं. हालांकि, इस बार वजह कोई फिल्म या राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि उनके नाम और पहचान से जुड़ा मामला है. कंगना ने अपनी पर्सनैलिटी राइट्स यानी व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. कंगना का आरोप है कि उनकी परमिशन के बिना उनके नाम, तस्वीर, चेहरे और पहचान का इस्तेमाल किया जा रहा है. कंगना की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस विकास महाजन गुरुवार को सुनवाई कर सकते हैं. कंगना चाहती हैं कि अदालत ऐसे कमर्शियल इस्तेमाल पर रोक लगाए, जिसमें उनकी पहचान का इस्तेमाल बिना परमिशन के किया जा रहा है.
आखिर क्या है पर्सनैलिटी राइट्स?
अब सवाल ये है कि आखिर पर्सनैलिटी राइट्स होते क्या हैं? दरअसल, किसी सेलिब्रिटी की पहचान सिर्फ उसका नाम या चेहरा नहीं होती. उसकी आवाज, फोटो, सिग्नेचर, बोलने का खास अंदाज और ऐसी कई चीजें उसकी पहचान का हिस्सा बन सकती हैं. अगर कोई व्यक्ति या कंपनी किसी सेलिब्रिटी की पहचान का इस्तेमाल पैसा कमाने या किसी प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए करना चाहती है, तो आमतौर पर उसकी परमिशन जरूरी होती है. यही वजह है कि बड़े स्टार्स अपनी पहचान के कमर्शियल यूज को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाते रहे हैं.
Kiara Advani और Sidharth Malhotra के घर फिर गूंजेगी किलकारी, बेटी बनने वाली हैं बड़ी बहन
इन एक्टर्स को मिल चुकी है सुरक्षा
दिल्ली हाईकोर्ट पहले भी कई मशहूर हस्तियों के पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा कर चुका है. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के मामले में अदालत ने उनके नाम, तस्वीर, आवाज और पहचान के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी. इसी तरह एक्टर अनिल कपूर को भी कोर्ट से राहत मिली. इसके अलावा रजनीकांत, जैकी श्रॉफ, अरिजीत सिंह, ऐश्वर्या राय, अजय देवगन और सोनू निगम जैसे कलाकारों ने भी अदालत का सहारा लिया.
सेलिब्रिटी की पहचान
अदालतों ने आम तौर पर ये क्लियर किया है कि किसी पब्लिक फिगर के काम पर चर्चा या रिपोर्टिंग की जा सकती है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उसकी पहचान और पर्सनैलिटी का इस्तेमाल बिजनेस के फायदे के लिए लिए किया जाए, वो भी बिना परमिशन के. अब कंगना रनौत की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट क्या फैसला करता है, इस पर सबकी नजर रहेगी. वैसे भी, ये मामला सिर्फ कंगना ही नहीं, बल्कि डिजिटल दौर में सेलिब्रिटीज की पहचान और उनके अधिकारों से जुड़े बड़े सवालों के लिए भी खास हो सकता है.
News Source: ANI
Drishyam: The Conclusion की OTT रिलीज कब? अजय देवगन की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम
