Home पर्यावरणमौसम हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद अब बर्फबारी का कहर

हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद अब बर्फबारी का कहर

बर्फबारी के कारण 504 सड़कें बंद

by Rashmi Rani 3 February 2024, 6:37 PM IST (Updated 30 September 2025, 12:54 PM IST)
3 February 2024, 6:37 PM IST (Updated 30 September 2025, 12:54 PM IST)
कश्मीर में शीतलहर से लोगों को मिली कुछ राहत, घाटी में न्यूनतम तापमान कई डिग्री रहा नीचे

बारिश और कोहरे के बाद अब बर्फबारी ने दस्तक दे दी है। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में कई दिनों तक हुई भारी बर्फबारी के बाद राज्य में 4 राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ 504 सड़कें बंद कर दी गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई जगहों पर भारी बर्फबारी का अनुमान है।

‘येलो अलर्ट’ जारी

मौसम विभाग ने राज्य की कई जगहों पर भारी बर्फबारी का अनुमान जताया है। साथ ही कई जगहों पर तूफान, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के लिए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है।

अधिकांश हिस्सों में शीत लहर की स्थिति

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, शिमला में सबसे अधिक 161 सड़कें, लाहौल और स्पीति में 153, कुल्लू में 76 और चंबा जिले में 62 सड़कें बंद हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि सड़कों से जल्द से जल्द बर्फ हटाने के लिए सफाई का काम तेजी से चल रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रही, यहां तक कि न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री का इजाफा हुआ है, लेकिन ये सामान्य से नीचे रहा।

वाहनों की आवाजाही फिर शुरू

भारी बारिश और बर्फबारी की वजह लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अचानक से आए भूस्खलन के कारण 2 दिन तक रास्ते बंद कर दिए गए थे। अधिकारियों के मुताबिक रास्तों को एक बार फिर से खोल दिया गया है। कड़ी मशक्कत के बाद संबंधित सड़क एजेंसियों ने मलबा हटा दिया है। साथ ही फंसे हुए वाहनों को जाने की अनुमति दे दी है। जिससे आज सुबह दोनों तरफ यातायात फिर से शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?