Home पर्यावरणमौसम कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी

कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी

अगले 24 घंटों के लिए अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील

by Rashmi Rani 4 February 2024, 6:14 PM IST (Updated 30 September 2025, 1:42 PM IST)
4 February 2024, 6:14 PM IST (Updated 30 September 2025, 1:42 PM IST)
कश्मीर में शीतलहर से लोगों को मिली कुछ राहत, घाटी में न्यूनतम तापमान कई डिग्री रहा नीचे

4 Feb 2024

कश्मीर घाटी में लगातार बर्फबारी देखी जा रही है। जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। उन्होंने बताया कि कश्मीर के मैदानी इलाकों में मध्यम बर्फबारी हुई, जबकि ऊंचाई वाली जगहों पर भारी बर्फबारी हुई है।

बर्फबारी बनी लोगों के लिए मुसीबत

अधिकारी सड़कों से बर्फ हटा रहे हैं, ताकि वाहनों की आवाजाही आसानी से हो सके, लेकिन सड़कों पर फिसलन होने की वजह से यातायात धीमा हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों ने कश्मीर के पर्वतीय इलाकों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी दी है। स्थानीय निवासियों से अगले 24 घंटों के लिए अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील भी की है।

कहां कैसा रहा मौसम

घाटी की कुछ जगहों पर दिन के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से कश्मीर में मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। दक्षिण कश्मीर का काजीगुंड शहर शनिवार को सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद कोकेरनाग में 3.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

बर्फबारी के चलते कई उड़ानें रद्द

एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक कश्मीर में भारी बर्फबारी की वजह से 7 उड़ानों को रद्द कर दिया है तो वहीं, उड़ानों के संचालन को फिलहाल स्टैंडबाय पर रखा गया है। इसके अलावा जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग, वाहनों की आवाजाही के लिए एक तरफ से खुला है और यात्रियों को अनुशासन का पालन करने और सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?