Home पर्यावरणमौसम दिल्ली में ठंड का कहर जारी, अगले 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान

दिल्ली में ठंड का कहर जारी, अगले 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान

by Rashmi Rani 5 February 2024, 11:22 AM IST (Updated 30 September 2025, 1:54 PM IST)
5 February 2024, 11:22 AM IST (Updated 30 September 2025, 1:54 PM IST)
दिल्लीवालों को ठंड से मिली राहत, लेकिन जहरीली हवा ने जीना किया मुश्किल

5 Feb 2024

दिल्ली-एनसीआर में लगातार ठंड का कहर जारी है। कभी कोहरा तो कभी बारिश ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। बर्फीली हवाओं ने लोगों की ठिठुरन बढ़ा दी है तो वहीं दूसरी तरफ सोमवार को भी मौसम में नमी देखी जा रही है। हालांकि आज बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन दिल्ली में हल्का कोहरा देखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। आज न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार हैं।

कहां-कहां बारिश का अलर्ट

देश की राजधानी दिल्ली के साथ पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज सुबह से ही राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में स्नोफॉल हो रही है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?