Home पर्यावरणमौसम वैष्णोदेवी में भारी बर्फबारी, तो जम्मू के कईं इलाकों में हुई तेज़ बारिश

वैष्णोदेवी में भारी बर्फबारी, तो जम्मू के कईं इलाकों में हुई तेज़ बारिश

भूस्खलन के खतरे के मद्देनज़र आधिकारियों ने जारी की चेतावनी

by Farha Siddiqui 1 February 2024, 5:03 PM IST (Updated 29 September 2025, 4:13 PM IST)
1 February 2024, 5:03 PM IST (Updated 29 September 2025, 4:13 PM IST)
Heavy snowfall in Vaishnodevi

01 Fabruary 2024

जम्मू के ऊपरी इलाकों में आज सुबह बर्फबारी हुई। जिससे वैष्णोदेवी जाने वाले तीर्थयात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया है कि वैष्णोदेवी और उसके आसपास के इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। जम्मू की बात की जाए तो उसके पहाड़ी इलाके आज सुबह बर्फ की चादर से ढके रहे। त्रिकुटा पहाड़ियों में भैरों घाटी, हिमकोटि और मंदिर जाने वाले रास्ते पर भी बर्फबारी हुई। लेकिन तीर्थयात्रा में कोई रुकावट नहीं आई। वैष्णो देवी के अलावा मुगल रोड समेत किश्तवाड़, डोडा, रियासी, पुंछ की पहाड़ियों पर भी खूब बर्फबारी हुई।

अधिकारियों ने लोगों को राजमार्गों के किनारे संवेदनशील जगहों पर न जाने की हिदायत दी है। आधिकारियों ने भूस्खलन और पत्थर गिरने के खतरे को देखते हुए चेतावनी जारी कर दी है। लोगों से अपील की गई है कि गैरज़रुरी यात्रा से बचें।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?