Home Latest News & Updates दिल्ली-NCR में मौसम ने बदली करवट, आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, जानें देश के अन्य राज्यों का हाल

दिल्ली-NCR में मौसम ने बदली करवट, आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, जानें देश के अन्य राज्यों का हाल

by Amit Dubey 23 May 2026, 10:00 AM IST
23 May 2026, 10:00 AM IST
IMD Weather Today

IMD Weather Today: देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है. इस वजह से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से लेकर 45 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है. देश के अलग-अलग राज्यों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया है. इस दौरान 25 से 2 जून तक शुरू हो रहे नौतपा को लेकर लोगों के बीच अभी से तेज गर्मी की चिंता बढ़ गई है.


इस बीच आज शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट बदल लिया है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर (नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम) में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है. इससे बीते कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलेगी. आइए जानते हैं कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल क्या रहने वाला है.

दिल्ली में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आज शनिवार को दिल्ली समेत नोएडा वासियों को इससे बड़ी राहत मिली है. सुबह में अचानक मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है और यहां गर्मी से कुछ समय के लिए आराम मिलता हुआ दिख रहा है. आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी दिल्ली के सभी जिलों में तेज आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इस दौरान बारिश होने की भी संभावनाएं हैं. विभाग के मुताबिक, दिल्ली के अलावा इसके आसपास क्षेत्र जैसे- रेवाड़ी, सोनीपत, चरखी, पलवल, नूंह, खारखौदा, झज्जर समेत अन्य जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभवाना है.

मौसम विभाग के अनुसार, अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर(नोएडा), गाजियाबाद जिलों और आसपास के इलाकों के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने और हल्की बारिश के साथ मध्यम गरज के साथ तूफान (हवा की गति 40-60 किमी प्रति घंटा) आने की बहुत संभावना है.

देश के अन्य राज्यों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 25 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर में छिटपुट से लेकर तेज बारिश, गरज, बिजली के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है. यही हाल आज 23 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी रहने वाला है. वहीं, 23 मई से 26 मई तक पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में गरज के साथ आंधी और बारिश की संभावना है. आज 23 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश की संभावना है.

शनिवार को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र की कुछ जगहों पर हवा के साथ बारिश हो सकती है. 23 मई से 26 मई तक तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है और 24 मई को कर्नाटक की कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.

हीटवेव और बदलता मौसम पैटर्न: क्या भारत में अब हर साल पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी? समझें इसके पीछे की पूरी साइंस

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?