Home पर्यावरणमौसम मौसम विभाग का बारिश और ओलों को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग का बारिश और ओलों को लेकर अलर्ट

लोगों को ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत

by Rashmi Rani 3 February 2024, 11:18 AM IST (Updated 30 September 2025, 12:15 PM IST)
3 February 2024, 11:18 AM IST (Updated 30 September 2025, 12:15 PM IST)
घने कोहरे के कारण कईं उड़ानों पर ब्रेक, सुaबह दिल्ली हवाई अड्डे पर कम थी विजिबिलिटी

3 Feb 2024

देशभर के कई राज्यों में कोहरे और ठंडी हवाओं का दौर देखा जा रहा था, लेकिन अब पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ा दी है। उत्तर भारत में फिर ठंड में इजाफा देखा गया है। कई जगहों पर पारा लुढ़क गया है, तो कहीं शीतलहर चल रही है। दिल्ली-एनसीआर में भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली-NCR में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। कल सुबह से ही बादलों के साथ कोहरा छाने वाला है तो वहीं, रात में हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में बरसेंगे ओले

यूपी में तापमान के गिरने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले 48 घंटे में मौसम में तेज बदलाव देखा जा सकता है। राज्य के कई शहरों में झमाझम बारिश के साथ ओले होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। बारिश से ठंड में और भी इजाफा होगा, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

बिहार में भी बढ़ेगी ठंड

बिहार में भी ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश की वजह से एक बार फिर पारा गिरने वाला है। राज्य के कई शहरों में सुबह में घना कोहरा छाने और शाम में शीतलहर चलने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?