Home पर्यावरणमौसम खिली धूप से लोगों को मिली ठंड से राहत

खिली धूप से लोगों को मिली ठंड से राहत

by Rashmi Rani 14 February 2024, 11:30 AM IST (Updated 10 October 2025, 3:42 PM IST)
14 February 2024, 11:30 AM IST (Updated 10 October 2025, 3:42 PM IST)
खिली धूप से लोगों को मिली ठंड से राहत, आसमान साफ रहने की संभावना

14 Feb 2024

आसमान साफ रहने की संभावना

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। जबकि हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रही। मौसम विभाग के मुताबिक दिन के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है, तो वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है। इससे पहले मंगलवार को भी सुबह में दिल्ली के कुछ हिस्सों में थोड़ी धुंध छाई थी। हालांकि दिन में हल्की धूप भी निकली थी, लेकिन उसमें ताप नहीं थी।

बहुत खराब श्रेणी में रही दिल्ली की हवा

IMD के मुताबिक मंगलवार सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता 327 रहा जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। हालांकि गुरुवार को मौसम विभाग ने मौसम साफ रहने का अमुमान जताया है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से नीचे दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?