26 Jan 2024
लोगों को नहीं मिलेगी अभी ठंड से राहत
दिल्ली के साथ पूरे उत्तर भारत में लगातार ठंड का कहर जारी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी और कोहरा परेशानी का सबब बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी उत्तर भारत के राज्यों में ठंड और कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। अगले दो दिनों में उत्तर भारत में घना कोहरा देखने को मिलेगा तो वहीं, शीतलहर की मार भी लोगों को झेलनी पड़ सकती है। हालांकि दो दिन बाद कोहरे और शीतलहर से थोड़ी राहत मिल सकती है। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर भी दिल्ली-एनसीआर के साथ कई राज्यों में घने कोहरे की चादर बिछी हुई है।
नई दिल्ली में कोहरे का कहर
आज कर्तव्य पथ के साथ पूरी दिल्ली में कोहरे की चादर बिछी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 26 जनवरी को न्यूनतम तापमामन 06 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। तो वहीं आज गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्ली में शीतलहर भी देखी जा रही है। हालांकि आज गुनगुनी धूप निकलने के भी आसार हैं।
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 06 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज लखनऊ में घना कोहरा देखने को मिलेगा। गाजियाबाद की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, कोल्ड डे की स्थिति भी रहेगी। वहीं, घना कोहरा भी देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें : पर्यावरण से जुड़ी जानकारी, Hindi News, पर्यावरण की खबरें, Climate and Nature Updates
