Home स्वास्थ्य 24 घंटे में कोविड के 122 मरीज आए सामने, 1522 मरीजों का इलाज जारी

24 घंटे में कोविड के 122 मरीज आए सामने, 1522 मरीजों का इलाज जारी

by Rashmi Rani 5 February 2024, 6:44 PM IST (Updated 30 September 2025, 5:11 PM IST)
5 February 2024, 6:44 PM IST (Updated 30 September 2025, 5:11 PM IST)
24 घंटे में कोविड के 122 मरीज आए सामने, 1522 मरीजों का इलाज जारी

भारत में लगातार कोविड का कहर देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोविड के 122 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1522 मरीजों का इलाज जारी है। हालांकि राहत की बात ये है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में एक भी मौते नहीं हुई हैं। पिछले साल 5 दिसंबर तक मामलों की संख्या में कमी दर्ज की गई थी। लेकिन वायरस के नए वेरिएंट और ठंड की वजह से कोरोना के मामलों में इजाफा देखा गया है। जानकारी के मुताबिक ने 5 दिसंबर के बाद से 31 दिसंबर तक लगातार एक दिन में 800 से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे।

चार करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना के नए वेरिएंट की वजह से न तो मरीजों की संख्या में ज्यादा उछाल देखा गया है। न ही अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। देश में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट की वजह से अप्रैल-जून 2021 हाहाकार देखा गया था। उस दौरान सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और 3,915 मौतें हुई थीं। देश भर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार सालों में कोविड से करीब साढ़े चार करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। साथ ही इससे 5.3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?