Home लाइफस्टाइल बच्चों में दिखें ये 5 संकेत तो न करें नजरअंदाज, कैंसर के हो सकते हैं लक्षण; पछताने से पहले करा लें जांच?

बच्चों में दिखें ये 5 संकेत तो न करें नजरअंदाज, कैंसर के हो सकते हैं लक्षण; पछताने से पहले करा लें जांच?

by Preeti Pal 2 October 2026, 4:40 PM IST (Updated 2 October 2026, 4:54 PM IST)
2 October 2026, 4:40 PM IST (Updated 2 October 2026, 4:54 PM IST)
बच्चों में दिखें ये 5 संकेत तो न करें नजरअंदाज, कैंसर के हो सकते हैं लक्षण; पछताने से पहले करा लें जांच?

Cancer Symptoms in Child: बच्चों की तबीयत खराब होना कोई नई बात नहीं है. कभी वायरल फीवर, कभी कमजोरी, तो कभी खेलते-कूदते चोट लग जाना आम है. लेकिन कुछ ऐसे लक्षण भी होते हैं, जो बार-बार दिखाई दें या लंबे समय तक बने रहें तो उन्हें सिर्फ नॉर्मल बीमारी समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. खासकर जब बच्चे में एक साथ कई बदलाव नजर आने लगें. बचपन में कैंसर होना आम बात नहीं है. इनमें से कोई भी लक्षण अकेले कैंसर का मतलब नहीं होता. फिर भी लंबे समय तक बने रहने वाले या लगातार बढ़ते लक्षणों पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. ऐसे में आज उन 5 संकेतों के बारे में जानते हैं, जिन पर माता-पिता को ध्यान देना चाहिए.

बार-बार या लगातार बुखार

अगर बच्चे को बार-बार बुखार आ रहा है और इसकी कोई वजह समझ नहीं आ रहा, तो डॉक्टर से जांच कराना बेहतर है. कॉमन इन्फेक्शन भी बुखार की वजह हो सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक रहने वाला बुखार बाकी गंभीर समस्याओं का संकेत भी हो सकता है. इसलिए सिर्फ बुखार देखकर घबराने के बजाय दूसरे लक्षणों पर ध्यान दें.

शरीर में गांठ या सूजन

बच्चे के शरीर में गर्दन, बगल या किसी और जगह पर गांठ या सूजन दिखाई दे और वो लंबे समय तक बनी रहे, तो इसे नजरअंदाज न करें. कई बार संक्रमण की वजह से भी लिम्फ नोड्स में सूजन आ जाती है. ये ठीक भी हो जाती है. लेकिन गांठ लगातार बढ़ रही हो, लंबे समय तक बनी रहे या इसके साथ वजन कम होना और लगातार बुखार जैसे लक्षण भी हों, तो डॉक्टर से जांच जरूरी है.

हीमोग्लोबिन रिपोर्ट में छिपी सेहत की कहानी, ये सिर्फ एक नंबर नहीं; आपकी हेल्थ को लेकर बड़ा हिंट है

हड्डियों में लगातार दर्द

खेलते समय चोट लगने या ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी के बाद बच्चों के पैरों और हाथों में दर्द होना आम है. लेकिन अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के हड्डियों या जोड़ों में लगातार दर्द रहे, खासकर रात में दर्द बढ़े या बच्चा चलने-फिरने से बचने लगे, तो डॉक्टर की सलाह लें.

बिना वजह वजन कम होना

बच्चे की भूख नॉर्मल हो, फिर भी उसका वजन लगातार कम हो रहा हो या वो पहले से बहुत ज्यादा थका-थका रहने लगे, तो इस बदलाव पर ध्यान देना चाहिए. वजन कम होने के पीछे कई वजह हो सकती हैं, लेकिन अगर इसके साथ बुखार, कमजोरी या भूख में बदलाव भी हो तो डॉक्टर से पास जाना समझदारी है.

ज्यादा खून निकलना

बच्चों के शरीर पर खेलते समय चोट लगना आम है, लेकिन बिना किसी खास चोट के बार-बार नीले निशान पड़ना, नाक या मसूड़ों से बार-बार खून आना जैसे लक्षणों की जांच करानी चाहिए. कुछ मामलों में ये खून से जुड़ी गंभीर बीमारियों के संकेत हो सकते हैं.

सबसे जरूरी बात ये है कि इन लक्षणों को देखकर तुरंत कैंसर मान लेना सही नहीं है. बच्चों में ऐसे लक्षण कई सामान्य बीमारियों में भी दिखाई दे सकते हैं. लेकिन अगर कोई लक्षण दो हफ्ते या उससे ज्यादा टाइम तक बना रहे, बार-बार लौटे या लगातार बढ़ता जाए, तो बच्चे को डॉक्टर को जरूर दिखाएं. समय पर जांच से बीमारी की सही वजह पता चल सकती है. साथ ही जरूरत पड़ने पर इलाज जल्द शुरू किया जा सकता है.

दिल की बीमारी के ये शुरुआती हिंट भूलकर भी न करें नजरअंदाज, जानें शरीर कैसे देता है पहले से वॉर्निंग

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?