Home इतिहास गजब है 19 फरवरी का इतिहास, पन्नों में दर्ज है इन हस्तियों का नाम

गजब है 19 फरवरी का इतिहास, पन्नों में दर्ज है इन हस्तियों का नाम

by Preeti Pal 19 February 2024, 2:24 PM IST (Updated 8 October 2025, 1:50 PM IST)
19 February 2024, 2:24 PM IST (Updated 8 October 2025, 1:50 PM IST)
19 feb history

19 February 2024

आज का इतिहास, पत्थर में प्राण फूंकने वाले शिल्पकार के नाम

भगवान ने हर इंसान को अलग बनाया और हर किसी को कुछ अलग हुनर दिया। कुछ लोगों में ऐसी प्रतिभा होती है, जो उन्हें बाकियों से खास बना देती है। अपनी सधी उंगलियों से पत्थर में प्राण फूंकने वाले भारत के महान शिल्पकार ‘राम वनजी सुतार’ भी ऐसी ही शख्सियत हैं। राम वनजी इतनी खूबसूरत प्रतिमाएं बनाते हैं कि पत्थर में भी जान डाल देते हैं। उन्होंने ही गुजरात में स्थापित ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल’ की भव्य प्रतिमा का मूल स्वरूप तैयार किया है। 19 फरवरी 1925 को जन्मे इस शिल्पकार ने गांधी जी की 350 से ज्यादा मूर्तियां गढ़ी हैं। ये मूर्तियां भारत के साथ-साथ दुनिया के कई शहरों में लगाई गई हैं। इसके अलावा भारतीय संसद में लगी ‘इंदिरा गांधी’, ‘जवाहरलाल नेहरू’ और ‘मौलाना आज़ाद’ की प्रतिमाएं भी राम वनजी सुतार ने ही बनाई हैं। लेकिन 19 फरवरी का दिन सिर्फ इसीलिए खास नहीं है क्योंकि इस दिन सुतार जी का जन्म हुआ था। इतिहास के पन्नों में और भी कई कहानियां हैं….

19 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं

1473: 19 फरवरी को ही हालैंड के निकोलस कॉपरनिक्स का जन्म हुआ जो एक खगोलविद् थे। अंतरिक्ष में पृथ्वी की स्थिति के अलावा उन्होंने कई महत्वपूर्ण गणनाएं की थीं।
1630: महान छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मदिन 19 फरवरी को ही आता है।
1878: अमेरिका के फेमस प्रसिद्ध इनवेंटर और रिसर्चर थॉमस एडिसन ने जब फोनोग्राफ का पेटेंट कराया, वो भी आज का ही दिन था।
1925: अपने हाथों से खूबसूरत मूर्तियां बनाने वाले राम वनजी सुतार 19 फरवरी 1925 को पैदा हुए थे।
1986: इसी दिन पहली बार भारत में कंप्यूटर द्वारा रेलवे टिकटों की रिजर्वेशन प्रणाली शुरू की गई।
1997: आज ही के दिन तंग श्यानो पिंग का निधन हुआ था। इन्होंने चाइना में आर्थिक सुधारों की नींव रखी थी।
2003: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में हुए आतंकी हमले केस में आज ही के दिन पहली बार किसीको सज़ा सुनाई गई थी।
2005: इसी दिन भारत की महिला टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने ‘आस्ट्रेलिया ओपन’ टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में एंट्री की थी। इससे पहले कोई भी भारतीय महिला टेनिस प्लेयर ऐसा नहीं कर पाई।
2006: पाकिस्तान ने ‘हत्फ़’ सीरीज़ के दूसरे रॉकेट का टेस्ट किया और इसका नाम अब्दाली रखा।
2008: आज ही के दिन फिदेल कास्त्रो ने फॉर्मली क्यूबा के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था। फिदेल के भाई ने उनकी जगह सत्ता संभाली।
2020: ये आज ही का दिन था जब भारत ने परमाणु शक्ति संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2021: अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा का रोवर ‘पर्सवियरन्स’ 19 फरवरी 2021 को मार्स के सरफेस पर सुरक्षित लैंड हुआ।
2021: चीन की ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ ने जून, 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ झड़प की। इसमें चीन के 4 सैनिक मारे गए। इस बात को चीन ने आज ही के दिन ऑफिशियली कुबूल किया था।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?