Home Top News पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, PIMS अस्पताल में AC फटने से लगी आग, 15 बच्चों की मौत

पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, PIMS अस्पताल में AC फटने से लगी आग, 15 बच्चों की मौत

by Neha Singh 26 August 2026, 10:40 AM IST (Updated 26 August 2026, 11:23 AM IST)
26 August 2026, 10:40 AM IST (Updated 26 August 2026, 11:23 AM IST)
Pakistan Hospital Fire

Pakistan Hospital Fire: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया. एक बड़े हॉस्पिटल के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगने से कम से कम 15 बच्चों की मौत हो गई. आग लगने की घटना पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में हुई, जो राजधानी का सबसे बड़ा और सभी सुविधाओं से लैस पब्लिक हॉस्पिटल है. पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि आग में 15 बच्चों की मौत हो गई. हालांकि, मरने वालों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

आग पर काबू पाया गया

न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना के समय वॉर्ड में 16 नवजात बच्चे थे. इनमें से केवल एक ही बच्चे को बचाया जा सका, जबकि 15 बच्चों की मौत हो गर्ई. हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब एसी का कंप्रेसर फट गया. आग की लपटें तेजी से फैल गई और पूरे वॉर्ड में धूंआ भर गया. आग अस्पताल की MCH वॉर्ड की तीसरी मंजिल पर लगी थी. जिला प्रशासन ने बताया कि सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए. बचाव कार्य में छह दमकल गाड़ियां और चार एम्बुलेंस शामिल थी. आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन वॉर्ड को ठंडा होने में समय लगेगा.

जांच जारी

घटना के बाद अस्पताल और आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. नवजात बच्चों की मौत से अस्पताल में परिवार वाले बेसुध हो गए. जिला प्रशासन ने घटना के कारण और लापरवाही की जांच के लिए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर की अगुवाई में एक जांच कमेटी बनाई है. प्रशासन के मुताबिक, कमेटी आग लगने के सही कारण का पता लगाएगी, साथ ही हालात और अस्पताल के सुरक्षा सिस्टम में कोई कमी थी या नहीं, इसकी भी जांच करेगी. बता दें, PIMS इस्लामाबाद का सबसे बड़ा हॉस्पिटल है. इसमें कई बड़े मेडिकल सेंटर शामिल हैं, जिनमें इस्लामाबाद हॉस्पिटल, चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल, मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर, बर्न केयर सेंटर और कार्डियक सेंटर शामिल हैं.

अमरावती में तीन बच्चों की मौत

दो दिन पहले महाराष्ट्र के अमरावती जिले में भी इसी तरह का हादसा हुआ. अमरावती के सरकारी अस्पताल के नियोनेटल वार्ड में भीषण आग लग गई, जिसमें तीन नवजात बच्चों की जलने से मौत हो गई, जबकि छह बच्चे घायल हो गए. घायल बच्चों को दूसरे सरकारी अस्पताल सुपर- स्पेशियलिटी सेंटर में भर्ती कराया गया है. अस्पताल की तीसरी मंजिल पर NICU में एक वेंटिलेटर अचानक फट गया, जिससे पूरी यूनिट में आग लग गई. 

अमरावति: सरकारी अस्पताल के शिशु वॉर्ड में लगी भीषण आग, 3 नवजातों की मौत, 6 घायल

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?