Home Top News प्याज की कीमतों पर लगेगी लगाम! 800 टन प्याज लेकर दिल्ली आएगी ‘कांदा एक्सप्रेस’

प्याज की कीमतों पर लगेगी लगाम! 800 टन प्याज लेकर दिल्ली आएगी ‘कांदा एक्सप्रेस’

by Sachin Kumar 25 August 2026, 5:00 PM IST (Updated 25 August 2026, 5:08 PM IST)
25 August 2026, 5:00 PM IST (Updated 25 August 2026, 5:08 PM IST)
First Kanda Express 800 tn onion Delhi

Onion Price: प्याज की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच सरकार ने राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. केंद्र ने नासिक से देश के बड़े शहरों में प्याज भेजने के लिए कांदा एक्सप्रेस के जरिए भेजना शुरू कर दिया है. साथ ही सरकार ने बफर स्टॉक के जरिए बाजार में सस्ती प्याज बेचने का फैसला किया है. इसी कड़ी में उपभोक्ता मामलों के सचिव निधि खरे ने मंगलवार को बताया कि 800 टन प्याज लेकर पहली कांदा एक्सप्रेस बुधवार को दिल्ली पहुंचेगी. यह सभी प्याज 35 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी दर पर बेची जाएगी.

स्टोर की गई प्याज को किया जाएगा सप्लाई

निधि खरे ने बताया कि दिल्ली में नेफेड, एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार स्टोर के जरिए प्याज भेजा जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि बड़ी मात्रा में प्याज को खास रेलवे रैक के जरिए चार अन्य केंद्रों चेन्नई, एर्नाकुलम, मदुरै और गुवाहाटी में पहुंचाई जा रही है. महाराष्ट्र के नासिक में रखा गया बफर स्टॉक है. जब कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए यह स्टॉक जारी किया जा रहा है. मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि 24 अगस्त को प्याज की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत एक साल पहले 27.37 से बढ़कर 43.53 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई.

वहीं, बड़े शहरों में सोमवार को प्याज की खुदरा कीमत चेन्नई में 60 रुपये किलो, दिल्ली में 55 रुपये किलो और कोलकाता में 53 रुपये किलो है. बड़े पैमाने पर प्याज की ढुलाई के लिए लॉजिस्टिक्स की क्षमता बढ़ाने के मकसद से कांदा एक्सप्रेस पहल 2024-25 में शुरू की गई थी.

India Bangladesh : यूनुस के बयान का बांग्लादेश पर पड़ा भारी असर, मोदी सरकार से पंगा लेना हुआ महंगा

14 रेलवे रैक पांच शहरों में भेजे गए

2024-25 में 12,000 टन प्याज का बफर स्टॉक लेकर 14 रेलवे रैक पांच शहरों में भेजे गए थे. 2025-26 में इसका दायरा बढ़कर 86 रैक हो गया. इनसे देश भर के 16 बड़े शहरों में करीब 88 हजार टन प्याज पहुंचाई गई. प्याज का बफर स्टॉक केंद्र का एक रणनीतिक भंडार है और इसको तब खोला जाता है जब किसी वस्तु की कीमत आसमान छूने लग जाती है. सरकार ने ‘प्राइस स्टेबिलाइज़ेशन फंड’ योजना के तहत प्याज उत्पादन करने वाले अलग-अलग राज्यों में प्याज का स्टॉक रखती है. 2026 के लिए लगभग 1.21 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक रखा गया.

अगस्त में देखी गई कीमतों में बढ़ोतरी

सरकार के मुताबिक, आगामी समय में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए प्याज की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध रहेगी. 2025-26 में प्याज का अनुमानित उत्पादन 307.37 लाख टन है. पिछले साल के 307.67 लाख टन के उत्पादन के लगभग बराबरी ही है. आमतौर पर अगस्त-सितंबर से प्याज की कीमतों में मौसमी बढ़ोतरी देखी जाती है.

Budget 2026: मार्केट में क्या हुआ सस्ता और क्या मंहगा; यहां पर जानें बजट का असर

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?