Home Top News भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमले को क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए बताया बड़ा खतरा

भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमले को क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए बताया बड़ा खतरा

by Sanjay Kumar Srivastava 17 March 2026, 8:46 PM IST (Updated 17 August 2026, 11:37 AM IST)
17 March 2026, 8:46 PM IST (Updated 17 August 2026, 11:37 AM IST)
भारत ने अफगान पर पाकिस्तान के हमले को क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए बताया बड़ा खतरा

Attacks on Afghanistan: भारत ने मंगलवार (17 मार्च) को काबुल के ओमिड एडिक्शन ट्रीटमेंट अस्पताल पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है.

Attack on Afghanistan: भारत ने मंगलवार (17 मार्च) को काबुल के ओमिड एडिक्शन ट्रीटमेंट अस्पताल पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने इस कृत्य को बर्बर, कायरतापूर्ण और अक्षम्य बताते हुए कहा कि यह हमला अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन और क्षेत्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा है. अफगान मीडिया और तालिबान सरकार के अनुसार, सोमवार रात हुए इस हमले में 400 से अधिक लोग मारे गए और 250 से अधिक घायल हुए हैं. भारत ने तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी आंतरिक विफलताओं को छिपाने के लिए सीमा पार हिंसा का सहारा ले रहा है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस हमले के दोषियों की जवाबदेही तय करने का आग्रह किया गया है.

कमियों को छिपाने के लिए पड़ोसी पर हमला निंदनीय

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि भारत काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तान के बर्बर हवाई हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता है. एक बयान में कहा गया कि यह अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए सीधा खतरा है. बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान अपनी आंतरिक विफलताओं को छिपाने के लिए सीमा पार हमला कर रहा है. नई दिल्ली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अपराधियों को जवाबदेह ठहराना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अफगानिस्तान में नागरिकों को पाकिस्तान द्वारा निशाना बनाना बिना किसी देरी के बंद हो. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह हमला रमजान के पवित्र महीने के दौरान किया गया, जो दुनिया भर के मुस्लिम समुदायों के बीच शांति, चिंतन और दया का समय है.

मरीजों को निशाना बनाना नैतिकता नहीं

कहा गया कि ऐसा कोई विश्वास, कोई कानून और कोई नैतिकता नहीं है जो किसी अस्पताल और उसके मरीजों को जानबूझकर निशाना बनाने को उचित ठहरा सके. विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है. इसमें कहा गया है कि भारत इस दुखद क्षण में अफगानिस्तान के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है. हम अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए अपना अटूट समर्थन भी दोहराते हैं. पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, नवीनतम पाकिस्तानी हमले 26 फरवरी को शुरू किए गए ऑपरेशन गज़ब लिल हक के जारी रहने के दौरान हुए. पाकिस्तान ने कहा कि उसने 2,600 किलोमीटर लंबी सीमा पर अफगान तालिबान बलों के कथित हमलों के जवाब में सैन्य आक्रमण शुरू किया है.

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान ने काबुल में मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 400 लोगों की मौत, 250 लोग घायल

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?