Home Top News बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा : पूरे देश में बवाल, ट्रेन में लगाई आग, एक की मौत, कई वाहनों को फूंका

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा : पूरे देश में बवाल, ट्रेन में लगाई आग, एक की मौत, कई वाहनों को फूंका

by Sanjay Kumar Srivastava 10 November 2026, 6:18 PM IST
10 November 2026, 6:18 PM IST
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा : पूरे देश में बवाल, ट्रेन में लगाई आग, एक की मौत, कई वाहनों को फूंका


Bangladesh
Violence: बांग्लादेश में पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी के विरोध में देशव्यापी बवाल और हिंसा फिर भड़क उठी है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और कई लोग घायल हो गए हैं. यह ताजा हिंसा तब शुरू हुई जब बांग्लादेश सरकार ने उन खबरों की जांच करने की घोषणा की, जिनमें दावा किया गया है कि शेख हसीना ने नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए आवेदन किया है. उनकी संभावित वापसी की खबरों ने प्रदर्शनकारियों को एक बार फिर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है. आठ वाहनों को आग लगा दी गई. ये घटनाएं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के अगले महीने वापस लौटने की योजना को लेकर बढ़ते तनाव के बीच हुई हैं. लोगों ने कई बसों सहित कई वाहनों को आग लगा दी और कई जगहों पर देसी बम फोड़े. पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी फरीदपुर में एक खड़ी बस में आग लगा दी गई, जिससे अंदर सो रहे बस ड्राइवर की मौत हो गई.

पुलिस ने अवामी लीग को ठहराया जिम्मेदार

पुलिस ने इन घटनाओं के लिए अवामी लीग (जिसकी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है) के कार्यकर्ताओं और उससे जुड़े संगठनों को जिम्मेदार ठहराया है. ये हिंसा तब हुई, जब बांग्लादेश सरकार ने कहा कि वह उन खबरों की जांच कर रही है, जिसमें दावा किया गया है कि हसीना ने नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए आवेदन किया है. विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने सोमवार को उन्हें पासपोर्ट जारी करने की संभावना को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश आतंकवादियों को पासपोर्ट नहीं देता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि ढाका चाहता है कि हसीना को प्रत्यर्पण संधि के तहत भारत से वापस लाया जाए.

शरीयतपुर जिले में प्रदर्शन

बांग्लादेश पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार तड़के शरीयतपुर जिले में पद्मा पुल के दक्षिणी टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया. उन्होंने देसी बम फोड़े और कई वाहनों में तोड़फोड़ की, जिससे पुल पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार तड़के उत्तरी नेत्रकोना जिले के मोहनगंज रेलवे स्टेशन पर ‘हाओर एक्सप्रेस’ (Haor Express) ट्रेन के एक कोच में आग लगा दी गई. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह हसीना के गृहनगर, दक्षिण-पश्चिमी तुंगीपाड़ा में पुलिस और प्रतिबंधित ‘बांग्लादेश छात्र लीग’ तथा अवामी लीग से जुड़े अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई. इस दौरान पुलिस के एक वाहन को आग लगा दी गई.

पूर्व PM 5 अगस्त 2024 से रह रही हैं भारत में

79 वर्षीय हसीना 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश से भागने के बाद से भारत में रह रही हैं. उस समय छात्रों के नेतृत्व में हुए एक विद्रोह ने उनकी सरकार को गिरा दिया था और उनकी पार्टी के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया था. इसके बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार ने सत्ता संभाली. नवंबर 2025 में, बांग्लादेश के ‘इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल’ ने जुलाई-अगस्त 2024 के विद्रोह के दौरान प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई के लिए हसीना को ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ का दोषी ठहराया.

हसीना को सुनाई जा चुकी है मौत की सजा

ट्रिब्यूनल ने, जिसने उनकी अनुपस्थिति में मुकदमा चलाया, उन्हें एक आरोप में मौत की सजा और दूसरे आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई. हसीना ने इन आरोपों और पूरी कानूनी प्रक्रिया को खारिज कर दिया है. इस साल फरवरी में बांग्लादेश में सरकार बदलने और तारिक रहमान के नेतृत्व वाली ‘बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी’ (BNP) के सत्ता में आने के बावजूद बांग्लादेश भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग लगातार कर रहा है. भारत ने स्वीकार किया है कि उसे हसीना के प्रत्यर्पण के लिए बांग्लादेश से अनुरोध मिले हैं, लेकिन उन्हें सौंपने के बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है.

अपदस्थ PM हसीना को भारत से वापस लाने की तैयारी, बांग्लादेश सरकार उठाएगी सभी कानूनी कदम

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?