Home Top News यूपी बीजेपी की प्रदेश कार्य समिति का गठन, स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में राष्ट्रीय नेतृत्व के बड़े नाम

यूपी बीजेपी की प्रदेश कार्य समिति का गठन, स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में राष्ट्रीय नेतृत्व के बड़े नाम

by Sachin Kumar 26 October 2026, 7:58 PM IST
26 October 2026, 7:58 PM IST
UP BJP announces state executive committee members

UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी 30 और 31 अक्टूबर को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अपने चुनावी अभियान को व्यापक रूप देने की रणनीति तैयार कर सकती है. इससे पहले बीजेपी ने उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति-2026 की सूची जारी कर दी है. इस सूची में 548 कार्यसमिति सदस्य और 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं.

पार्टी के वरिष्ठ नेता होंगे बैठक में शामिल

कार्यसमिति की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ठोस रणनीति बनाने पर कार्य किया जा सकता है और तमाम सदस्यों को नई जिम्मेदारी भी दी जा सकती है. यूपी चुनाव से पहले होने वाली इस बैठक के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की लगातार दो दिन की मौजूदगी की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक, पहले एक दिन की रुकने की संभावना सामने आई थी, लेकिन अब बताया जा रहा है कि उनकी मौजूदगी दो दिनों तक हो सकती है. इसके अलावा, इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे.

स्थायी आमंत्रित सदस्यों में ये होंगे बड़े नेता शामिल

कार्यसमिति की स्थायी आमंत्रित की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के नाम शामिल हैं. इसके अलावा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान, जितिन प्रसाद और एसपी सिंह बघेल समेत कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है. साथ ही मुख्तार अब्बास नकवी, स्मृति ईरानी, रेखा वर्मा, साध्वी निरंजन ज्योति, हरीश द्विवेदी और लक्ष्मीकांत बाजपेयी को भी निमंत्रण दिया गया है.

पीएम मोदी के बचपन के दोस्त को मिली राहत, मुलाकात के बाद बीजेपी विधायक ने छोड़ा जमीन पर कब्जा

जिलों के आधार पर मिली 548 सदस्यों को जगह

इसके अलावा यूपी बीजेपी प्रदेश कार्य समिति में 548 सदस्यों के नाम भी घोषित किए गए हैं. इस सूची में पश्चिम, बृज, गोरखपुर समेत विभिन्न जिलों के नेताओं को शामिल किया गया है. अगर पश्चिम के क्षेत्रों की बात करें तो हापुड़, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, रामपुर, शामली, संभल, अमरोहा और गाजियाबाद समेत कई जिलों के नेताओं को निमंत्रण दिया गया है. वहीं, बृज क्षेत्र से अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और हाथरस के नेताओं को शामिल किया गया है. गोरखपुर से भी भारी संख्या में नेताओं बुलावा भेजा गया है.

मिशन 2027 पर है बीजेपी का फोकस

आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह बैठक बीजेपी के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. दो दिवसीय कार्यसमिति के जरिए पार्टी चुनावी रफ्तार देने के लिए रणनीति तैयार करेगी और संगठनात्मक स्तर पर भी कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी दे सकती है. अमित शाह की मौजूदगी ने इस बैठक को सियासी गलियारे में हवा देने का काम किया है. अब बैठक समाप्त होने के बाद ये देखा जाएगा की पार्टी ने कौन से बड़े फैसले लिए हैं और आगामी चुनावी के लिए वह किस रणनीति के तहत आगे बढ़ेगी.

बंगाल में बीजेपी की पहली परीक्षा! नंदीग्राम और रेजीनगर में वोटिंग कल, जानें क्यों खास हैं दोनों सीटें

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?