Delhi Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर जहां राजधानी दिल्ली में छात्र संगठनों से लेकर आम नागरिकों तक, CEC को पद से हटाने की मांग कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने 1 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन का ऐलान किया है. इस आंदोलन की घोषणा के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के व्यापारियों की चिंताओं पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहें कि ‘आरोपी नंबर 4’ ज्ञानेश कुमार को पद से हटा दें, तो विरोध प्रदर्शन 30 सेकंड में खत्म हो जाएंगे.
केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार
LoP राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कारोबारी समुदाय से सीधी अपील की. उन्होंने दिल्ली में प्रशासनिक लॉकडाउन और ट्रैफिक में रुकावटों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया. साथ ही उन्होंने एक बार फिर सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्ष की मांग को दोहराया है. राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में एक नंवबर को रामलीला मैदान में होने वाले विरोध प्रदर्शन का पोस्टर साझा किया.
व्यापारियों की चिताओं का राहुल ने दिया जवाब
इसके अलावा, राहुल गांधी ने सुरक्षा बैरिकेडिंग और सार्वजनिक परिवहन पर लगी पाबंदियों को लेकर कारोबारी संगठनों की चिंताओं का भी जवाब दिया. इसका असर राजनीतिक प्रदर्शनों के दौरान स्थानीय बाजारों पर पड़ रहा है. दिल्ली के खुदरा और थोक व्यापारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि राजधानी में लगाई गई पाबंदियों विपक्ष के मार्च के कारण नहीं बल्कि सरकार के कदमों का सीधा नतीजा है.
राजधानी में सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया
उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘दिल्ली के हर व्यापारी से हम आपसे प्यार करते हैं और आपकी बात सुनते हैं. सरकार ने मेट्रो बंद कर दी, सड़कें सील कर दीं और हमारी राजधानी में लॉकडाउन लगा दिया. जब वोट ही चोरी हो गया हो, तो कुछ भी सुरक्षित नहीं है. न आपकी दुकान, न आपकी बचत और न ही आपके बच्चों का भविष्य. मोदी से कहें कि वे ‘आरोपी नंबर 4’ ज्ञानेश कुमार को हटा दें और विरोध प्रदर्शन 30 सेकंड में खत्म हो जाएंगे.
राहुल गांधी के काफिले के हादसे पर एक्शन में यूपी पुलिस, DGP ने दिए जांच के आदेश; SIT गठित
व्यापारियों ने लिखा था कांग्रेस को पत्र
राहुल गांधी की ओर से यह बयान उस वक्त सामने आया है जब ‘चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री’ (CTI) ने विपक्ष के शीर्ष नेताओं को पत्र लिखकर 1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ठबंधन की प्रस्तावित मेगा रैली को टालने का अनुरोध किया था. व्यापारी संगठनों ने बताया कि धनतेरस, दिवाली और भाई दूज जैसे त्योहारों के दौरान जब खरीदारी जोरों पर होती है, तब मध्य दिल्ली में सड़कों का डायवर्जन, बैरिकेडिंग और मेट्रो स्टेशनों का बंद होना चांदनी चौक, सदर बाजार और करोल बाग जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों के लिए हजारों करोड़ रुपये के कारोबार को खतरे में डाल रहा है.
खरगे ने विचार करने का दिया था संकेत
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इससे पहले संकेत दिया था कि पार्टी नेतृत्व व्यापारियों की अपील पर विचार कर रहा है ताकि कोई उचित समाधान निकाला जा सके. राहुल गांधी का संदेश चुनाव में कथित अनियमितताओं और चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे आंदोलन को एक जरूरी संवैधानिक लड़ाई के रूप में पेश करता है, जो दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता की रक्षा के लिए आवश्यक है.
राहुल गांधी को बड़ी राहत! अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में MP/MLA कोर्ट ने बरी किया
