Home अंतरराष्ट्रीय उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ने खेला ‘ट्रंप कार्ड’, जानिये जेडी वेंस का क्या है भारत से कनेक्शन?

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ने खेला ‘ट्रंप कार्ड’, जानिये जेडी वेंस का क्या है भारत से कनेक्शन?

by Live Times 16 July 2024, 9:21 AM IST (Updated 22 August 2025, 5:27 PM IST)
16 July 2024, 9:21 AM IST (Updated 22 August 2025, 5:27 PM IST)
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ने खेला 'ट्रंप कार्ड', जानिये जेडी वेंस का क्या है भारत से कनेक्शन?

US Presidential Election 2024 : डोनाल्ड ट्रंप ने ओहायो के सीनेटर जेडी वेंस (JD Vance) को आम चुनाव के लिए उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है.

16 July, 2024

US Presidential Election 2024 : रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Republican presidential candidate Donald Trump) ने ओहायो के सीनेटर जेडी वेंस (JD Vance) को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार चुना है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप की यह घोषणा मिल्वौकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के उद्घाटन दिवस पर आई. बहुत कम लोग जानते होंगे कि जेडी वेंस का भारत से भी खास कनेक्शन है. उनकी पत्नी उषा मूल रूप से भारत के आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं. बताया जा रहा है कि भारतीय मूल के वोटरों को लुभाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है. इसे डोनाल्ड का ‘ट्रंप कार्ड’ भी कहा जा रहा है.

भारतीय मूल की हैं पत्नी

जेडी वेंस ने भारतीय मूल की महिला उषा चिलुकुरी से शादी की है. उनके तीन बच्चे हैं. उन्होंने एक पुस्तक भी लिखी है, जिसका नाम हिलबिली एलेजी है और यह बेस्टसेलिंग है. पत्नी के भारतीय मूल का होने के बावजूद जेडी वेंस का भारत आना जाना बेहद कम होता है.

कभी ट्रंप के विरोधी थे जेडी वेंस

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाए गए 39 वर्षीय जेडी वेंस एक दौर में डोनाल्ड ट्रंप के कट्टर आलोचक थे. कुछ सालों वह वह डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी बन गए. बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम का एलान एक सोशल मीडिया पोस्ट में किया है. यह भी जानकारी सामने आ रही है कि आगामी 18 जुलाई को रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन द्वारा औपचारिक रूप से नामांकित किया जाएगा.

यहां पर बता दें कि अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं. जिसे लेकर अमेरिका में सियासी पारा हाई होता दिख रहा है. एक तरफ डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) के समर्थक जो बाइडेन के खराब प्रदर्शन ने लोगों को परेशान किया हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ रिपब्लिकन पार्टी के समर्थक डोनाल्ड ट्रंप को राष्टपति बनाने के लिए कई अमेरिकियों का साथ मिला है.

X पर पोस्ट कर किया एलान

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है- ‘लंबे विचार-विमर्श और विचार के बाद और कई अन्य लोगों की जबरदस्त प्रतिभा को देखते हुए मैंने फैसला किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति का पद संभालने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति ओहायो के महान राज्य के सीनेटर जेडी वेंस हैं.’

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?