Home Top News ‘मुझे कोई डील नहीं करनी…’ ट्रंप ने ईरान के साथ खत्म किया MoU, शहबाज की मेहनत हुई फेल!

‘मुझे कोई डील नहीं करनी…’ ट्रंप ने ईरान के साथ खत्म किया MoU, शहबाज की मेहनत हुई फेल!

by Sachin Kumar 8 July 2026, 3:00 PM IST (Updated 8 July 2026, 4:15 PM IST)
8 July 2026, 3:00 PM IST (Updated 8 July 2026, 4:15 PM IST)
Donald Trump terminated MoU with Iran

Iran-US News : तुर्किये की राजधानी अंकारा में आयोजित NATO शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शांति समझौते को लेकर ईरान से चल रहा मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) अब खत्म हो चुका है. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि तेहरान में बैठी इस्लाम सरकार बुरी तरह बीमार है. ट्रंप की तरफ से यह बयान उस वक्त आया है जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर हमले से नाराज अमेरिका ने ईरान पर बमबारी की थी. वहीं, ईरान ने भी पलटवार करते हुए बहरीन और कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बनाया.

डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं ईरानी सरकार से कोई समझौता नहीं करना चाहता हूं. मुझे लगता है कि ईरान के साथ समझौते का दौर अब खत्म हो चुका है. साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया कि अब ईरान के साथ किसी नए समझौते की उनकी कोई ख्वाहिश नहीं है. मेरा मानना है कि अब यह मुद्दा पूरी तरह खत्म हो चुका है.

Ram Mandir: AAP-कांग्रेस हमलवार, एक ने की कार्रवाई की मांग, तो दूसरी का बचाने का आरोप

ईरानी नेतृत्व पर भी साधा निशाना

अमेरिकी राष्ट्रपति ने तीखे शब्दों में कहा कि तेहरान में बैठे हुए लोग बीमार हैं. उनके साथ कुछ गड़बड़ चल रही है. ट्रंप के इस बयान के बाद अब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी इसका प्रभाव पड़ने लगा है. दोनों तरफ से जारी हमलों ने क्षेत्रीय संकट को भी बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा कि वे बातचीत कर सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वे अपना समय बर्बाद कर रहे हैं.

तेहरान के खिलाफ अमेरिकी हमलों पर ट्रंप ने कहा कि कल रात हमने ईरान के सबसे खतरनाक लोगों पर हमला किया है. हालांकि, हमने यह भी कहा है कि जाओ और अपना अंतिम संस्कार करो. लेकिन इसके काम के अलावा उन्होंने मालवाहक जहाजों पर हमला करना शुरू कर दिया. यही वजह रही कि हमने ईरान पर कल जोरदार हमला किया.

नाटो को लेकर भी जताई नाराजगी

NATO को लेकर भी ट्रंप ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ नाइंसाफी हो रही है और नाटो में अमेरिकी अपनी हिस्सेदारी से कई गुना ज्यादा खर्च कर रहा है. इसके अलावा उन्होंने ग्रीनलैंड के मुद्दे पर कहा कि यह अमेरिका के लिए आने वाले समय में बड़ा रणनीतिक मुद्दा है. इस मामले पर भी यूरोप के रवैये पर नाराजगी जाहिर की. साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि वह स्पेन के साथ कोई व्यापारिक समझौता नहीं करना चाहते हैं. उन्होंने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से स्पेन के साथ सभी व्यापारिक संबंधों को खत्म करने के लिए कहा.

NCERT ने जारी की 8वीं क्लास की नई किताब! सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद बदल दिया पूरा चैप्टर

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?