Home Top News Ram Mandir: AAP-कांग्रेस हमलवार, एक ने की कार्रवाई की मांग, तो दूसरी का बचाने का आरोप

Ram Mandir: AAP-कांग्रेस हमलवार, एक ने की कार्रवाई की मांग, तो दूसरी का बचाने का आरोप

by Sachin Kumar 7 July 2026, 3:29 PM IST (Updated 7 July 2026, 4:27 PM IST)
7 July 2026, 3:29 PM IST (Updated 7 July 2026, 4:27 PM IST)
AAP-Congress offensive theft Ram Mandir donations

Ram Mandir : राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर देश भर में राजनीति गरमा गई है. विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है और इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है. इसी कड़ी में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी बीजेपी-आरएसएस पर हमला किया है. AAP के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने चंदे चोरी के मामले में आरपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा कि लोग चाहते हैं कि उन्हें फांसी दी जाए. दूसरी तरफ कांग्रेस ने बीजेपी-आरएसएस पर आरोप लगाया कि वे अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी मामले में असली दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

अब FIR काफी नहीं : AAP

इसी बीच अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मंदिर में कथित गड़बड़ियां गंभीर हैं. साथ ही अब लोगों की मांग है कि चंदा चोरों को फांसी दी जाए और अब FIR काफी नहीं है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई मंदिर और धार्मिक संस्थान दान की चोरी में शामिल लोगों के नियंत्रण में आ गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि इन सभी संस्थानों को उनके नियंत्रण से मुक्त कराया जाना चाहिए. साथ ही इसके अच्छे मैनेजमेंट के लिए अब धार्मिक नेताओं को सौंप दिया जाना चाहिए.

PM Modi को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति ने ‘बिंटांग आदिपूर्णा’ से किया सम्मानित

सभी जानकारियों को सार्वजनिक किया जाए

दूसरी तरफ कांग्रेस ने मांग की कि दान से जुड़ी सभी जानकारियों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए और इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम मंदिर दान की चोरी देश के करोड़ों लोगों की आस्था के साथ घोर विश्वासघात है. रमेश ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि देश के लोगों का मानना है कि धीमी कार्रवाई और इस्तीफों के जरिए पूरे मामले को दबाने और असली दोषियों व बड़े पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए.

ट्रस्ट कर देना चाहिए तत्काल भंग

जयराम रमेश ने कांग्रेस की मांगों को दोहराते हुए कहा कि ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ तत्काल भंग कर दिया जाना चाहिए. साथ ही शंकराचार्यों, धर्माचार्यों, संतों और धार्मिक प्रतिनिधियों को शामिल करके एक नया ट्रस्ट बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जनता को उत्तर प्रदेश सरकार की SIT पर भरोसा नहीं है. इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की देखरेख में एक स्वतंत्र जांच होनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर के लिए नकद और सामान के दान का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाना चाहिए. साथ ही गहलोत ने बीजेपी-आरएसएस पर मंदिर के प्रशासनिक कार्यों अनधिकृत तरीके से कब्जा करने का आरोप लगाया था.

राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा खुलासा: सुरक्षित हैं दान किए गए 30 किलो सोना और 1500 किलो चांदी

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?