Home Latest News & Updates बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों का बड़ा ड्रोन हमला : पिकनिक मनाने गए चार युवकों की मौत

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों का बड़ा ड्रोन हमला : पिकनिक मनाने गए चार युवकों की मौत

by Sanjay Kumar Srivastava 27 September 2026, 4:37 PM IST
27 September 2026, 4:37 PM IST
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों का बड़ा ड्रोन हमला : पिकनिक मनाने गए चार युवकों की मौत

Drone Attack: पाकिस्तान ने बलूचिस्तान पर जबरदस्त ड्रोन हमला किया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई. बलूच यकजेहती कमेटी (BYC) ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान के केच ज़िले के टंप इलाके के बलिचा में ड्रोन हमला किया, जिसमें नवाब के बेटे ज़ुबैर समेत चार नौजवान मारे गए. BYC के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार की रात बलिचा के लुथम इलाके में हुई, जहां ये लोग पिकनिक मनाने गए थे.

मृतकों में तीन आपस में चचेरे भाई

कमेटी का आरोप है कि ज़ुबैर एक सीमा पर काम करने वाला मज़दूर था और उसने उस इलाके में जाने से पहले मिलिट्री प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को अपने ग्रुप के प्लान के बारे में जानकारी दी थी. कमेटी ने यह भी आरोप लगाया कि ज़ुबैर और अन्य लोगों को तब मारा गया जब उन्होंने अपनी लोकेशन की जानकारी देने से जुड़े मिलिट्री प्रोटोकॉल का पालन किया था. इस हमले की खबर ‘द बलूचिस्तान पोस्ट’ ने भी दी है, जिसके मुताबिक बलिचा के छह निवासी पास की पहाड़ियों पर गए थे और उनमें से चार मारे गए जबकि दो अन्य घायल हो गए. मारे गए लोगों की पहचान यासिर, ज़ुबैर, समीर और दीदाग के तौर पर हुई है. इनमें से तीन आपस में चचेरे भाई बताए जाते हैं.

पाक अधिकारियों ने बताया उग्रवादी

हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों ने मारे गए लोगों को संदिग्ध उग्रवादी बताया है. BYC ने पाक सेना के दावे पर सवाल उठाए और कहा कि इस घटना को बलूच नागरिकों के खिलाफ हिंसा के व्यापक संदर्भ में देखा जाना चाहिए. कमेटी ने कहा कि अगर ऐसा एक बार हो तो यह एक त्रासदी है, लेकिन पाक सेना ऐसी हिंसा बार-बार कर रही है. कमेटी ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर यह आरोप भी लगाया कि वे नागरिकों द्वारा अपनी लोकेशन के बारे में दी गई जानकारी का इस्तेमाल उन्हीं के खिलाफ करते हैं. उसने आरोप लगाया कि इस घटना ने बलूचिस्तान में सैन्य अभियानों के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से हस्तक्षेप की अपील

BYC ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे बलूच आबादी के खिलाफ हो रहे आक्रमण को रोकवाए. कमेटी ने इन हत्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग की और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों, संयुक्त राष्ट्र और नागरिक समाज समूहों से आग्रह किया कि वे बलूचिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों से जुड़े आरोपों की जांच करें. यह घटना बलूचिस्तान में लगातार हो रही झड़पों, सैन्य अभियानों और आम नागरिकों के हताहत होने के आरोपों के बीच सामने आई है.

पाकिस्तान में बड़ा बम धमाका, पुलिस चेकपोस्ट बनी निशाना; 11 लोगों की मौत, 20 घायल

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?