Blast in Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान शहर में हुए बम धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह धमाका सड़क किनारे बने एक पुलिस चेकपॉइंट के पास हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर इस हमले को अंजाम दिया. धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना ने पाकिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था और लगातार सामने आ रहे आतंकी हमलों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.
अमन मेला चेकपोस्ट पर हुई घटना
यह विस्फोट DI खान-क्वेटा रोड पर मुगल कोट और दराजिंदा के पास अमन मेला चेकपोस्ट पर हुई. यह चौकी खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान को अलग करने वाली अशांत सीमा के करीब है. इमरजेंसी सेवाओं के अनुसार, मरने वालों में 8 पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. इसके अलावा बचावकर्मी मलबे से पीड़ितों को निकालने का काम कर रहे हैं और शवों को बरामद कर उन्हें अस्पताल भी पहुंचा रहे हैं.
पाकिस्तान के पंजाब में बॉयलर फैक्ट्री में धमाका, 15 मजदूरों की मौत, कई घायल
घटना के बारे में पता लगाया जा रहा
वहीं, कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने बताया कि धमाके होने की प्रकृति का वजह लगाया जा रहा है. साथ ही बम निरोधक दस्तों को भी घटनास्थल पर भेजा गया है. डॉन’ की रिपोर्ट रिपोर्ट के अनुसार, घायलों में कई पुलिस कर्मी, कस्टम अधिकारी और दो आम नागरिक भी शामिल हैं.
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा
इसके अलावा घटना के बाद इमरजेंसी कर्मियों ने बताया कि 20 घायल लोगों को शुरुआती इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भेज दिया गया है. इनमें से 18 को बाद में बेहतर इलाज के लिए दराजिंदा और DI खान के मुफ्ती महमूद अस्पताल में भेज दिया गया. बचाव कार्य को तेज करने के लिए जिला इमरजेंसी अधिकारी मुहम्मद आरिफ खान ने DI खान से मेडिकल स्टाफ के साथ चार अतिरिक्त एम्बुलेंस तुरंत भेजने को कहा. डॉन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कानून लागू करने वाली एजेंसियां अशांत DI खान-क्वेटा ट्रांजिट रूट पर निगरानी रखने और जांच करने के लिए इस सुरक्षा पोस्ट का इस्तेमाल करती है.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती धमाका, 14 लोगों की मौत, 5 पुलिसकर्मी समेत 15 घायल
