Home Top News वीडियो : डिप्टी CM प्रवेश वर्मा ने सरेराह मारा युवक को थप्पड़, AAP बोली- पार कर दी गुंडागर्दी की हद

वीडियो : डिप्टी CM प्रवेश वर्मा ने सरेराह मारा युवक को थप्पड़, AAP बोली- पार कर दी गुंडागर्दी की हद

by Sachin Kumar 27 September 2026, 4:14 PM IST (Updated 27 September 2026, 4:17 PM IST)
27 September 2026, 4:14 PM IST (Updated 27 September 2026, 4:17 PM IST)
Delhi Minister Pravesh Verma slapped young man

Delhi News: दिल्ली में उस वक्त सियासी पारा चढ़ गया, जब डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा का एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. इसी बीच दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि यह बेहद अपमानजनक और कायरतापूर्ण है कि प्रवेश वर्मा एक युवा पर हमला करने के बाद पुलिस सुरक्षा के पीछे सुरक्षित रूप से छिपना चाहते हैं.

पुलिस सुरक्षा को एक बार हटाओ

सौरभ भारद्वाज ने यह भी कहा कि लड़का दिल्ली सरकार द्वारा घटिया सड़कों की पोल खोलने का वीडियो बना रहा था. पुलिस सुरक्षा गार्डों को हटाओ और फिर देखते हैं कि तुम कितने सख्त हो. आप एक बार पुलिस और सुरक्षा के बिना इस युवा लड़के के साथ करिए. कायर.

अब बारिश में दिल्ली में नहीं होगा जलभराव, मंत्री प्रवेश वर्मा ने दौरा कर जानीं समस्याएं

थपड़े कांड़ पर बुरा फंसते दिख रहे हैं मंत्री

साथ ही वायरल वीडियो में साफतौर से देखा जा सकता है कि मंत्री प्रवेश वर्मा किस तरह एक युवक को थप्पड़ मार रहे हैं. इसी बीच स्थिति को बिगड़ते देख सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ा. जिस युवक को थप्पड़ मारा गया था उसको सबसे पहले मंत्री से दूर ले जाया गया. हालांकि, इसी बीच पीड़ित युवक कह रहा है कि नेता, जनता को ऐसे नहीं पीट सकता है और हम भी इस तरह से तुमसे मार नहीं खाएंगे.

इसी बीच AAP ने भी इस घटना

आम आदमी पार्टी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट की और इस घटना की निंदा की. AAP ने लिखा, बीजेपी सरकार का मंत्री है या कोई गुंडा. दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा की सड़क का भ्रष्टाचार क्या उजागर हुआ, वो युवाओं को सरेआम थप्पड़ मारकर गुंडागर्दी पर उतर आए.

पार्टी ने आगे कहा कि देखिए, जब PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का सड़क घोटाला स्थानीय जनता ने कैमरे पर एक्सपोज कर दिया तो बौखलाहट में मंत्री जी ने एक स्थानीय युवा को ही थप्पड़ जड़ दिया. लगता है इन भाजपाई गुंडों को Genz की ताक़त का अभी तक एहसास नहीं हुआ है.

प्रवेश वर्मा का तीखा हमला: कोविड में दिल्ली मांग रही थी अस्पताल और केजरीवाल बनवा रहे थे ‘शीश महल’

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?