Dubai Airport Drone Attack: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दो ईरानी ड्रोन ने हमला किया है, जिसमें चार लोग घायल हो गए. हमले के बाद उड़ानें प्रभावित नहीं हुई हैं.
11 March, 2026
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दो ईरानी ड्रोन ने हमला किया है, जिसमें चार लोग घायल हो गए. हमले के बाद उड़ानें प्रभावित नहीं हुई हैं. दुबई सरकार की ओर से बयान जारी करने वाले मीडिया हाउस ने कहा, कि हमले में “घाना के दो नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आईं, और एक भारतीय नागरिक को हल्की चोटें आई हैं.” इसमें कहा गया कि उड़ानें जारी हैं. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इंटरनेशनल यात्रा के लिए दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है.
Authorities confirm that two drones fell in the vicinity of Dubai International Airport (DXB) a short while ago, resulting in minor injuries to two Ghanaian nationals and one Bangladeshi national, and moderate injuries to one Indian national. Air traffic is operating as normal.
— Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) March 11, 2026
7 मार्च से शुरू हुई उड़ानें
अमेरिका और ईरान की जंग के कारण दुबई प्रशासन पहले से ही अलर्ट है. इससे पहले 1 मार्च को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरान ने ड्रोन से हमला किया था, जिससे एयरपोर्ट का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद से एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गई थीं. हालात पर काबू पाने के बाद 7 मार्च के बाद से उड़ानें दोबारा आंशिक रूप से शरू कर दी गई हैं. आज के ड्रोन हमले में चार लोग घायल हो गए हैं, लेकिन उड़ानें प्रभावित नहीं हुई हैं. एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि पहले से बने इमरजेंसी प्लान के कारण ज्यादातर टर्मिनलों से यात्रियों को पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया दिया गया था.
खाड़ी देशों पर ईरान के हमले
अमेरिका से बदला लेने के लिए ईरान ने UAE, सऊदी अरब, कतर, बहरीन और कुवैत समेत खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं. ये हमले 28 फरवरी, 2026 को युद्ध शुरू होने के बाद से ही चल रहे हैं. ईरान ने खाड़ी देशों पर सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं, जिनमें से ज़्यादातर को UAE जैसे देशों ने रोक लिया है. एक ड्रोन हमले की वजह से अबू धाबी की रुवाइस रिफाइनरी में भी आग लग गई, जिससे उसे बंद करना पड़ा. भारत सरकार और दुबई में भारतीय दूतावास घायल भारतीय नागरिक की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और जरूरी मदद देने की तैयारी कर रहे हैं.
UAE में भारतीयों के लिए एडवाइजरी
भारत सरकार ने UAE में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है. दुबई और अबू धाबी में रहने वाले भारतीयों को अलर्ट रहने और लोकल अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जा रही है. अगर कोई भारतीय नागरिक प्रभावित होता है, तो भारतीय दूतावास दुबई (+971-4-3971222) या अबू धाबी (+971-2-4492700) से संपर्क करें.
News Source: PTI
यह भी पढ़ें- स्ट्रेट होर्मुज में बारूद बिछा रहा था ईरान! अमेरिका ने 16 जहाजों पर दागे गोले, देखें तबाही का VIDEO
