Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह जल्द ही अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर छाने की तैयारी में हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग ने पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
11 March, 2026
बॉलीवुड के पावरहाउस रणवीर सिंह एक बार फिर बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर विराजमान होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही इतिहास रचने की तरफ बढ़ रही है. दरअसल, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर लोगों में ऐसा क्रेज है कि एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखकर हर कोई हैरान है. फिल्म रिलीज होने में अभी 8 दिन बाकी हैं, लेकिन इसने अभी से बड़े-बड़े स्टार्स की नींद उड़ा दी है.

पेड प्रिव्यू में गदर
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार शाम तक धुरंधर 2 ने सिर्फ ‘पेड प्रिव्यू’ के जरिए ही 16 करोड़ रुपये की टिकटें बेच डाली हैं. ये पेड प्रिव्यू 18 मार्च को शाम 5 बजे से शुरू होंगे. आलम ये है कि देश के कई बड़े सिनेमाघरों में टिकटें ‘हॉट केक’ की तरह बिक रही हैं. इतना ही नहीं, कई सेंटर्स तो अभी से हाउसफुल हो चुके हैं. डिमांड को देखते हुए सिनेमाघरों के मालिक एक्स्ट्रा शो एड करने की तैयारी कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि सिर्फ पेड प्रिव्यू की एडवांस बुकिंग ही ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग करवा सकती है. ये आंकड़ा हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ा है.
यह भी पढ़ेंःNetflix और बाकी OTT की ये 5 फिल्में आपको बना देंगी खाने का दीवाना, घर बैठे चखें सिनेमा का स्वाद
रिकॉर्ड की तैयारी
‘धुरंधर’ की टीम ने फिलहाल अपनी पूरी ताकत पेड प्रिव्यू को सक्सेसफुल बनाने में लगा दी है. मेकर्स की स्ट्रेटजी है कि पहले प्रिव्यू शो हाउसफुल हो जाएं, जिसके बाद पूरे वीकेंड की एडवांस बुकिंग खोली जाएगी. अगर यही स्पीड बनी रही, तो ‘धुरंधर 2’ अपने ओपनिंग वीकेंड के लिए 100 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग का मैजिकल आंकड़ा छू सकती है. अगर ऐसा हुआ, तो ये एक ऐसा लेजेंडरी रिकॉर्ड होगा जिसे तोड़ पाना आने वाले कई सालों तक मुमकिन नहीं होगा.

टूटा स्त्री 2 का रिकॉर्ड
अब तक हिंदी फिल्मों में सबसे बड़े पेड प्रिव्यू का रिकॉर्ड श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ के नाम था. इस फिल्म ने 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी. लेकिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से 8 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. नेशनल मल्टीप्लेक्स चैन्स में अब तक 1.60 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं. उम्मीद है कि रिलीज के दिन तक ये आंकड़ा डबल से भी ज्यादा हो सकता है. फिल्म की इस जबरदस्त सक्सेस का बड़ा क्रेडिट डायरेक्टर आदित्य धर को जाता है. वैसे, ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर लोगों के होश उड़ा रहा है. इस बार भी फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं. ये फिल्म 19 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए बिल्कुल तैयार है.
यह भी पढ़ेंः Youtube के बाद अब OTT पर चमकेंगे आमिर खान के ‘सितारे’, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
