Nobel Prize 2026: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया है. इस साल फ्रांसिस हैल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. उन्हें यह सम्मान आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी में महत्वपूर्ण योगदान और एस्ट्रोफिजिकल मूल वाले हाई-एनर्जी न्यूट्रिनो की खोज के लिए दिया गया है. बता दें कि साल 2025 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जॉन क्लार्क, मिशेल एच. डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस को दिया गया था. उन्हें यह सम्मान इलेक्ट्रिक सर्किट में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मैकेनिकल टनलिंग और ऊर्जा के क्वांटाइजेशन की खोज के लिए दिया गया था.
प्रतिभाशाली लोग मेरे साथ आए
पुरस्कार की घोषणा के मौके पर बोलते हुए फ्रांसिस हैल्ज़ेन ने कहा कि भौतिकी में 2026 का नोबेल प्राइज मिलने की सबसे खुशी की बात यह है कि इससे उन लोगों को पहचान मिल रही है जिन्होंने उनके साथ मिलकर काम किया. उस समय कोई भी प्रतिष्ठित कंजर्वेटिव भौतिक विज्ञानी मेरे साथ नहीं जुड़ना चाहता था. इसके बावजूद कई प्रतिभाशाली लोगों को मेरे साथ आए और इसलिए मैं यहां हूं.
12 मिलियन स्वीडिश क्राउन मिलती है राशि
फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार विजेताओं को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज चुनती है और उन्हें कुल 12 मिलियन स्वीडिश क्राउन की पुरस्कार राशि मिलती है. अगर एक से ज्यादा विजेता हों, तो यह राशि उनमें बांट दी जाती है. आपको बताते चलें कि नोबेल पुरस्कार स्वीडिश आविष्कारक और उद्यमी अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के तहत शुरू किए गए थे. उनकी संपत्ति का एक हिस्सा डायनामाइट के आविष्कार से बना था. पहली बार 1901 में विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्र में काम करने वाले प्रतिष्ठित व्यक्ति को दिया गया था. इसके बाद अर्थशास्त्र का पुरस्कार बाद में स्वीडन के केंद्रीय बैंक ने जोड़ा था.
फिजिक्स को दिया जाता है सम्मान
नोबेल की वसीयत के हिसाब से फिजिक्स को अहम दी जगह दी गई है और यह पुरस्कार इस विषय के सबसे बड़े सम्मानों में से एक बना हुआ है. दशकों से इसने ऐसी खोजों को मान्यता दी है जिन्होंने ब्रह्मांड के बारे में इंसान की समझ को पूरी तरह से बदल दिया. पिछले विजेताओं में विज्ञान की कुछ मशहूर हस्तियां शामिल हैं, जिसमें अल्बर्ट आइंस्टीन, मैरी और पियरे क्यूरी, मैक्स प्लैंक और नील्स बोहर शामिल है.
Nobel Prize 2024 की घोषणा शुरू, फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में इन्हें मिला पुरस्कार
