Home लाइफस्टाइल नहीं मिल रहा मैचिंग पेटीकोट? अपनाएं साड़ी पहनने का ये स्मार्ट तरीका

नहीं मिल रहा मैचिंग पेटीकोट? अपनाएं साड़ी पहनने का ये स्मार्ट तरीका

by Preeti Pal 6 October 2026, 4:39 PM IST
6 October 2026, 4:39 PM IST
नहीं मिल रहा मैचिंग पेटीकोट? साड़ी पहनने का ये स्मार्ट तरीका अपनाइए, लुक भी स्टाइलिश और आराम भी भरपूर

Saree Fashion Hack: साड़ी पहनना ज्यादातर भारतीय महिला को पसंद होता है. शादी हो, पार्टी हो, ऑफिस का कोई खास फंक्शन या फिर कोई पूजा का कार्यक्रम, साड़ी हर मौके पर अलग ही निखार देती है. लेकिन साड़ी पहनने के लिए एक चीज कई महिलाओं को परेशान करती है और वो है पेटीकोट. कई बार पेटीकोट पहनना हैवी लगता है, गर्मी में और दिक्कत होती है. ऐसे में फैशन की दुनिया में एक स्मार्ट तरीका तेजी से पसंद किया जा रहा है, जिसमें पेटीकोट के बिना भी साड़ी को आराम से कैरी किया जा सकता है. दरअसल, साड़ी को पेटीकोट के बजाय अलग तरह के बॉटम वियर के साथ स्टाइल किया जा सकता है. इसके लिए बाजार में शेपवियर या साड़ी के साथ पहने जाने वाले स्ट्रेचेबल बॉटम्स भी मिलते हैं. इनका फायदा है कि ये बॉडी के हिसाब से फिट हो जाते हैं और साड़ी को अच्छी तरह से संभाल भी लेते हैं.

शेपवियर

पेटीकोट की जगह शेपवियर इस्तेमाल करने से साड़ी का फॉल भी ज्यादा साफ दिखाई देता है. खासकर जिन महिलाओं को साड़ी में स्लिम और स्मार्ट लुक पसंद है, उनके लिए ये तरीका काफी अच्छा है. साथ ही इसमें कमर पर ज्यादा कपड़ा इकट्ठा नहीं होता, जिससे साड़ी पहनने के बाद चलना-फिरना भी आसान हो जाता है.

Festive लुक में चार चांद लगाएंगी ये 6 एक्सेसरीज, चूड़ियों से लेकर बैग तक; हर चीज दिखाएगी स्टाइलिश

फिटेड बॉटम वियर

गर्मियों में जब कई परतों वाले कपड़े पहनना मुश्किल लगता है, तब हल्का और फिटेड बॉटम वियर साड़ी को संभालने का सबसे आसान ऑप्शन बन सकता है. हालांकि, इसे चुनते हुए अपनी बॉड़ी का शेप और साड़ी के फैब्रिक का ध्यान रखना जरूरी है.

सही बॉटम

अगर आपकी साड़ी हल्की और फ्लोई फैब्रिक वाली है तो सही फिटिंग वाला बॉटम उसे खूबसूरत ड्रेप देने में मदद कर सकता है. वहीं, भारी साड़ी के लिए ऐसा ऑप्शन चाहिए जो साड़ी का वजन आसानी से संभाल सके. वैसे भी, साड़ी पहनते समय सबसे जरूरी चीज है कि आप उसमें कंफर्टेबल फील करें. यानी अगर आपको पेटीकोट पहनना पसंद है तो उन्हें ही चुनें. वहीं, अगर आप कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो पेटीकोट फ्री साड़ी स्टाइल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

शादी से पहले चेहरे पर चाहिए दुल्हन वाला निखार? Bridal Skincare के लिए यूज करें किचन में रखी ये चीज़ें

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?