Home अंतरराष्ट्रीय पीएम मोदी के स्वागत में बुर्ज खलीफा पर लहराया भारतीय तिरंगा

पीएम मोदी के स्वागत में बुर्ज खलीफा पर लहराया भारतीय तिरंगा

by Rashmi Rani 14 February 2024, 6:10 PM IST (Updated 10 October 2025, 2:33 PM IST)
14 February 2024, 6:10 PM IST (Updated 10 October 2025, 2:33 PM IST)
पीएम मोदी के स्वागत में बुर्ज खलीफा पर लहराया भारतीय तिरंगा

14 Feb 2024

भारत सम्मानित अतिथि के रूप में हो रहा सम्मिलित

दुबई का प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा उस समय भारतीय तिरंगे के रंगों से जगमगा उठा जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति ने यहां इस साल के विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में एक द्विपक्षीय बैठक की। इस सम्मेलन में भारत सम्मानित अतिथि के रूप में सम्मिलित हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के 2024 विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में मुख्य संबोधन से पहले मंगलवार को बुर्ज खलीफा ‘सम्मानित अतिथि भारत’ के शब्दों से जगमगा उठा था।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी का ‘गर्मजोशी’ से स्वागत करते हुए दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर बुर्ज खलीफा की दो तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें से एक में इमारत भारतीय तिरंगे के रंगों और दूसरे में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन के लोगो से जगमगाती हुई दिखाई दे रही है।

पोस्ट में लिखा था कि हम इस वर्ष के विश्व सरकार शिखर सम्मेलन के सम्मानित अतिथि, भारत और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक स्वागत करते हैं। हमारे देशों के बीच मजबूत संबंध अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक मॉडल के रूप में काम करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद किया और दोनों देशों ने ऊर्जा, बुनियादी संरचनाओं और निवेश जैसे मुख्य क्षेत्रों में सहयोग के लिए 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किये।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?