Home राष्ट्रीय अब पंजाब में किसान 15 फरवरी को करेंगे रेलवे ट्रैक जाम

अब पंजाब में किसान 15 फरवरी को करेंगे रेलवे ट्रैक जाम

by Rashmi Rani 14 February 2024, 6:37 PM IST (Updated 10 October 2025, 2:35 PM IST)
14 February 2024, 6:37 PM IST (Updated 10 October 2025, 2:35 PM IST)
अब पंजाब में किसान 15 फरवरी को करेंगे रेलवे ट्रैक जाम

14 Feb 2024

बैठक के दौरान लिया गया फैसला

किसानों का जत्था देश की राजधानी दिल्ली के अंदर भले ही न पहुंचा हो, लेकिन अब पंजाब के किसान संगठन यानी भारतीय किसान यूनियन उग्राहां ने एक बड़ा ऐलान किया है । दरअसल, कल यानी 15 फरवरी को पंजाब में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन करेंगे। उन्होंने दिल्ली चलो का आह्वान करने वाले किसान संगठनों के समर्थन में ये ऐलान किया है। अब ऐसे में ये आशंका जताई जा रही है कि और भी किसान संगठन इस प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के कुछ संगठनों ने जालंधर में हुई बैठक के दौरान ये फैसला लिया है।

कल पंजाब में रेल रोको आंदोलन

भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां ने कहा है कि प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कल रेल रोको आंदोलन करेंगे। बीकेयू (एकता उग्राहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्राहां ने कहा कि उनका प्रदर्शन दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा के सुरक्षा कर्मियों द्वारा प्रदर्शकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागने और पानी की बौछारों का इस्तेमाल करने के विरोध में उक्त फैसला किया गया है।

पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

किसानों की मंगलवार को हरियाणा पुलिस से दोनों राज्यों की सीमा पर दो जगहों पर झड़प हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे थे। पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया था। किसान दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, आज भी किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?