Home Top News स्पेन में छा गया दिन में अंधेरा! 100 वर्षों बाद दिखे ऐतिहासिक सूर्य ग्रहण के गवाह बने लाखों लोग

स्पेन में छा गया दिन में अंधेरा! 100 वर्षों बाद दिखे ऐतिहासिक सूर्य ग्रहण के गवाह बने लाखों लोग

by Amit Dubey 13 August 2026, 3:27 PM IST (Updated 13 August 2026, 6:18 PM IST)
13 August 2026, 3:27 PM IST (Updated 13 August 2026, 6:18 PM IST)
Spain Solar Eclipse

Spain Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण जो एक खगोलीय घटना है, भारत में इसे हिंदू धर्म में अशुभ भी माना जाता है. इसलिए घर के बड़े लोग ग्रहण के दौरान बहुत सी सावधानियां बरतने को कहते हैं. इस बीच बीते 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण लगा, जो दुनिया और खासकर के स्पेन के लिए बहुत ही खास बन गया. हालांकि, भारत में इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा और न ही यह यहां दिखा.

यूरोप के मुख्य भूभाग पर 27 साल बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखा है. इस दौरान चंद्रमा ने सूर्य को पूरी तरह ढक लिया था. यह अद्भुत प्राकृतिक नजारा स्पेन के अलावा अफ्रीका, यूरोप, आर्कटिक, उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड और आइसलैंड में भी देखने को मिला. जानकार बताते हैं कि यह पूर्ण सूर्य ग्रहण इसलिए भी खास था क्योंकि इसके बाद अब अगली बार ऐसा पूर्ण सूर्य ग्रहण 23 सितंबर 2090 को दिखाई दे सकता है. वहीं, स्पेन में 100 वर्ष (एक सदी) बाद इस पूर्ण सूर्य ग्रहण को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए. इसकी कई ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसकी खूबसूरती को देखकर लोग हैरान हो जा रहे हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.

खगोलीय घटना को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार

न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को स्पेन के साफ मौसम वाले शहरों और कस्बों में लाखों लोग पूर्ण सूर्य ग्रहण का बेहतरीन नजारा देखने के लिए जमा हुए. इस दौरान सूरज, चांद और पृथ्वी के एक सीध में आने से धरती के कुछ हिस्सों में कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया.

लोग इस खगोलीय घटना को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अपने साथ लॉन चेयर, छाते और टोपियां भी लाए थे. यह घटना शाम की शुरुआत में हुई. यह स्पेन में एक सदी (100साल) से भी ज्यादा समय के बाद होने वाला पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण था.

पूरे 6 मिनट 23 सेकंड तक गायब रहेगा सूरज, अगले 100 साल तक नहीं दिखेगा ऐसा नजारा, ये देश डूब जाएंगे अंधेरे में

उत्तरी और मध्य स्पेन के एक बड़े इलाके में लाखों लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें मुख्य यूरोप में ग्रहण का सबसे अच्छा नजारा देखने को मिलेगा. अगर मौसम ने साथ दिया, तो ग्रीनलैंड और आइसलैंड के कुछ हिस्सों में भी इसे देखा जा सकता है.

ग्रहण देखने के लिए पहुंचे लाखों लोग

ग्रहण के पहले बताया गया कि जब चांद सूरज की रोशनी को पूरी तरह ढक लेता है, के ढाई मिनट से भी कम समय तक रहने की उम्मीद थी और यह आइसलैंड के पश्चिमी तट पर सबसे ज्यादा समय तक रहने वाला था. जब यह पुर्तगाल के एक छोटे से हिस्से और फिर स्पेन पहुंचेगा, तो सूरज डूबने से ठीक पहले टोटैलिटी का समय घटकर लगभग एक मिनट रह जाएगा. इसके बाद ग्रहण भूमध्य सागर के ऊपर खत्म हो जाएगा.

गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा तापमान और जंगल की आग को देखते हुए, स्पेन के अधिकारियों ने लोगों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा अभियान चलाया. अधिकारियों का कहना था कि ग्रहण देखने के लिए कम से कम पांच लाख और लोग आ सकते हैं. टोटैलिटी वाले रास्ते में पड़ने वाले शहरों- जैसे उत्तर में ए कोरुना, बिलबाओ और सैंटियागो डी कॉम्पोस्टेला- में होटल के कमरों की मांग बहुत बढ़ गई थी.

उत्तर-पूर्वी स्पेन में पहाड़ी पर बसे रोमन-युग के शहर मेडिनासेली में, आसमान देखने वाले लोगों ने घास वाली जगहों पर कई घंटे पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली और वहां के रेस्टोरेंट और बार में भीड़ जमा हो गई थी. ग्रहण के पहले 24 साल के फिजिक्स के छात्र ऑस्कर पेरेज ने कहा, “अपनी जिंदगी में पहली बार मैं स्पेन में पूर्ण ग्रहण देखूंगा.” वे इस घटना को देखने के लिए जर्मनी से स्पेन के इस शहर में आए थे. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि अगला ग्रहण कहां होगा, इसलिए इसे देखना बहुत अच्छा रहेगा.”

ग्रहण देखने के लिए चश्मे का इस्तेमाल

बता दें कि विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखने पर आंखों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है. ऐसे में कोई ऑप्टिकल या ग्लास का इस्तेमाल करना अच्छा रहता है. इससे आंखों पर सूरज की किरणों का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता और आपका रेटिना सुरक्षित रहता है. इसी को देखते हुए स्पेन में ग्रहण देखने वाले चश्मे तेजी से बिक रहे थे. जानकार बताते हैं कि ग्रहण को सुरक्षित रूप से देखने के लिए विशेष ग्रहण के चश्मे आवश्यक होते हैं, भले ही सूर्य का केवल एक छोटा सा हिस्सा ही दिखाई दे.

मैड्रिड तारामंडल के निदेशक टेल्मो फर्नांडीज कास्त्रो ने कहा, “सूर्य को देखने के लिए हमेशा उचित सुरक्षा का उपयोग करना चाहिए और ग्रहण के दौरान देखने के लिए सबसे उपयुक्त चश्मा है.” ये चश्मे विशेष फिल्टर से बने होते हैं जो सूर्य की उन किरणों को रोकते हैं जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

27 साल बाद आज लगेगा दुर्लभ सूर्य ग्रहण, यहां दिखेगा अद्भुत नजारा, जान लें सूतक काल और नियम

स्पेन भर के सुपरमार्केट, डिपार्टमेंट स्टोर, संग्रहालय और तारामंडल कई महीनों से इन चश्मों को बेच या वितरित करते हुए दिखे और बुधवार से पहले ही कई फार्मेसियों में इनका स्टॉक खत्म हो गया था. मंगलवार शाम को मैड्रिड के डाउनटाउन में, एक फोटो शॉप के बाहर लंबी कतार लग गई थी, जहां एक बोर्ड पर लिखा था, “हमारे पास ग्रहण के चश्मे हैं.” एक महिला खुशी भाव से बाहर निकली और प्रतीक्षा कर रहे लोगों को आश्वस्त करते हुए बोली, “उसके पास तो इनके डिब्बे ही डिब्बे हैं!” ग्रहण को लेकर एक जहाज ग्रीनलैंड के पास के जलक्षेत्र में चक्कर लगाते हुए दिखा था, इस उम्मीद के साथ कि उसे एक झलक मिल जाए.

स्पेन में 2 मिनट 18 सेकंड तक सूर्य ग्रहण

100 साल से अधिक समय बाद स्पेन में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया. बुधवार 12 अगस्त की शाम में इस ग्रहण को देखने के लिए स्पेन में लाखों लोग जुटे हुए थे. पूर्ण सूर्य ग्रहण को उत्तरी स्पेन, ग्रीन लैंड और आइसलैंड में पूर्ण रूप से देखा गया. वहीं, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका में भी कुछ या यूं कहें कि आंशिक रूप से देखा गया.

Surya Grahan For Pregnant ladies 2024: सूर्य ग्रहण महिलाओं को इन बातों का रखना होगा ख्याल

स्पेन में इस पूर्ण सूर्य ग्रहण को करीब 2 मिनट 18 सेकंड तक देखा गया. इस दौरान आसमा में एकदम अंधेरा छा गया था और चांद ने सूर्य को पूर्ण रूप से ढक लिया था. लोग इस अद्भुत प्राकृतिक और खगोलीय घटना को अपने कैमरे में कैद करते हुए भी नजर आएं. स्पेशल चश्में, दूरबीन, टेलीस्कोप समेत अन्य जरूरी चीजों का इस्तेमाल करके लोग सूर्य ग्रहण को देख रहे थे.

आइसलैंड में लोगों में कितनी थी उत्सुकता?

आइसलैंड की राजधानी रेकजाविक में बुधवार रात के लिए कमरों का औसत किराया 1000 अमेरिकी डॉलर से ज्यादा था, क्योंकि आइसलैंड के लोग 1954 के बाद पहली बार और राजधानी से 1433 के बाद पहली बार दिखने वाले पूर्ण सूर्य ग्रहण की तैयारी कर रहे थे. ग्रहण से पहले डेटा ग्रुप ‘लाइटहाउस इंटेलिजेंस’ के अनुसार, कीमतें 2025 के रेट से लगभग दोगुनी थीं.

अधिकारियों को उम्मीद थी कि पर्यटकों के लिए पहले से ही व्यस्त इस पीक सीजन के दौरान 20,000 तक अतिरिक्त विदेशी पर्यटक आएंगे. आइसलैंड की आबादी 4,00,000 से भी कम है. रेकजानेसबायर नगर पालिका में 70 कमरों वाला होटल केफ्लाविक पूरी तरह से बुक हो चुका था और मेहमान लगभग एक मिनट 45 सेकंड तक पूर्ण ग्रहण (टोटैलिटी) देखने की उम्मीद कर रहे थे.

होटल के मालिक और मैनेजर स्टीनथोर जोंसन ने कहा, “जाहिर है, ग्रहण के समय बहुत ज्यादा मांग रही है और बहुत से लोग पिछले साल की तरह ही जल्दी हमारे पास आ गए थे.” जोंसन ने कहा कि उन्होंने 1986 के बाद से ऐसा कुछ नहीं देखा था; उस साल होटल खुला था और अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव ने रेकजाविक में अपनी शिखर बैठक की थी. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “जब मैंने होटल खोला था, तब रीगन और गोर्बाचेव की बैठक हो रही थी. यहां बहुत गहमागहमी थी. रीगन और गोर्बाचेव के अलावा, यह ग्रहण सबसे बड़ी घटना है.”

मिली जानकारी के अनुसार, आइसलैंड (पश्चिमी तट पर) में शाम करीब 5 बजकर 44 मिनट पर पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया. यह ग्रहण करीब 2 मिनट 13 सेकंड तक के लिए रहा, इस दौरान अंधेरा छाया रहा.

सूर्य ग्रहण के दौरान इन नियमों का होता है पालन

भारत में सूर्य ग्रहण को लेकर वैज्ञानिक नजरिए से उत्सुकता देखी जाती रही है, लेकिन धार्मिक नजरिए से इसे शुभ नहीं माना जाता है. इस दौरान देश में कई खास नियमों को पालन करने की सलाह दी जाती है. इनमें निम्न बातें शामिल हैं.

  • ग्रहण के दौरान खाने-पीने और पकाने से बचना चाहिए.
  • अगर पहले से तैयार भोजन है, तो उसमें तुलसी की पत्तियां डालकर शुद्ध कर लें.
  • ग्रहण के दौरान सोने के बजाय जागते रहना और भगवान का ध्यान करना चाहिए.
  • इस नाजुक समय में पति-पत्नी को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.
  • ग्रहण के दौरान घर के मंदिर को कपड़े से ढक देना चाहिए और देवी-देवताओं की मूर्तियों या तस्वीरों को नहीं छूना चाहिए.
  • इस दौरान सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश या कोई भी नया शुभ काम नहीं करना चाहिए.
  • सूतक काल शुरू होने के बाद तुलसी के पौधे को छूना या उसके पत्ते नहीं तोड़ना सख्त मना है.
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान सीधी धूप से बचना चाहिए और घर के अंदर रहना चाहिए.
  • गर्भवती महिलाओं को चाकू, कैंची, सुई या कोई भी नुकीली चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
  • ग्रहण को कभी भी सीधे अपनी आंखों से न देखें. इससे आपकी आंखों की रोशनी को हमेशा के लिए खराब हो सकती है.

अपने मोबाइल फोन पर कैसे देखें सूर्यग्रहण की LIVE स्ट्रीमिंग, यहां हम दे रहे हैं पूरी जानकारी

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?