Home Latest News & Updates नौका तिरंगा यात्रा से देश सेवा का संदेशः राष्ट्र भक्ति के रंग में रंगा पूरा माहौल, मोदी के नेतृत्व में फल-फूल रहा लोकतंत्र

नौका तिरंगा यात्रा से देश सेवा का संदेशः राष्ट्र भक्ति के रंग में रंगा पूरा माहौल, मोदी के नेतृत्व में फल-फूल रहा लोकतंत्र

by Nitin Thakur 13 August 2026, 3:26 PM IST
13 August 2026, 3:26 PM IST
नौका तिरंगा यात्रा से देश सेवा का संदेश

Nauka Tiranga Yatrah: ‘मेरा रंग दे बसंती चोला..,’ जैसे गीतों से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध बोट क्लब का माहौल देशभक्तिमय हो गया. 13 अगस्त को यहां चारों तरफ तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दिया. युवा खिलाड़ियों ने कयाकिंग-कनोइंग से ऐसे-ऐसे करतब किए कि लोग देखते ही रह गए. उन्होंने केनो सलालम शो के जरिये तिरंगे को सलाम किया. इतना ही नहीं, बोट क्लब पर देश में पहली बार तालाब के बीच फ्लोटिंग तिरंगा भी बनाया गया. मौका था स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर निकाली जा रही विशाल नौका तिरंगा यात्रा का.

दुनिया के सामने भारत ने बनाई अलग पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस यात्रा का न केवल शुभारंभ किया, बल्कि खुद भी नौका में बैठकर देश सेवा का संदेश दिया. इस दौरान कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे. इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज बोट क्लब पर अद्भुत आयोजन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र फल-फूल रहा है. उनके नेतृत्व में भारत ने दुनिया के सामने अलग पहचान बनाई है. भारत अपने सामर्थ्य के साथ, अपनी क्षमता के साथ समृद्धि के मार्ग पर चल रहा है. उन्होंने कहा कि यह अद्भुत संयोग है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अलग-अलग राज्य जन-कल्याण का काम कर रहे हैं.

UCC के साथ बड़े राज्यों में शामिल हो गया MP

मुख्य मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि हमारे प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने जा रहा है. इसके साथ ही हमारा प्रदेश देश के बड़े राज्यों में शामिल हो गया है. राज्य में समानता का पवित्र भाव आ गया है. यहां धर्मों के आधार पर व्यक्ति से व्यक्ति के बीच कोई अंतर नहीं होगा. क्या हिंदू-क्या मुस्लमान-क्या पारसी-क्या ईसाई, सभी के लिए समान कानून होगा. उन्होंने कहा कि जब हम अपनी आजादी के साथ-साथ दुनिया में होने वाली हलचल को देखते हैं तो देश पर गर्व होता है. हमारी तीनों सेनाएं अद्भुत पराक्रम करती हैं. आज देश ने अभूतपूर्व सार्मथ्य हासिल किया है.

युवाओं ने दिखाई संकल्प शक्ति

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि गुरुवार को जल में निकाली गई तिरंगा यात्रा अद्भुत है. हमारे खिलाड़ियों ने तिरंगा लेकर अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है. इसका रोमांच देखते ही बनता है. यह प्रदर्शन बताता है कि जीवन में समान समय नहीं रहता. संकल्प शक्ति समय के साथ चलती है. ये खिलाड़ी इसी तरह समुद्र में चट्टानी लहरों से टकराते हैं. आज देश और दुनिया देख रही है कि नौका के माध्यम से भी तिरंगा यात्रा होती है. आज प्रदेश का अद्भुत रिकॉर्ड बन रहा है. आज यहां चारों तरफ तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दे रहा है.

MP में अधिकारियों ने किया 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, 2 एजेंसियां होंगी ब्लैकलिस्ट, 3 को नोटिस जारी

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?