Home मनोरंजन डांस शो से भारत की सबसे बड़ी फिल्म में ‘सीता’ बनने तक, कुछ ऐसी है Sai Pallavi की कहानी

डांस शो से भारत की सबसे बड़ी फिल्म में ‘सीता’ बनने तक, कुछ ऐसी है Sai Pallavi की कहानी

by Preeti Pal 13 August 2026, 3:43 PM IST (Updated 13 August 2026, 3:44 PM IST)
13 August 2026, 3:43 PM IST (Updated 13 August 2026, 3:44 PM IST)
डांस शो से भारत की सबसे बड़ी फिल्म में 'सीता' बनने तक, कुछ ऐसी है Sai Pallavi की कहानी

Sai Pallavi: आज साई पल्लवी का नाम भारतीय सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में लिया जाता है. उनकी पहचान सिर्फ एक्टिंग की वजह से नहीं नहीं, बल्कि खूबसूरती, सादगी और जबरदस्त डांस से भी है. खास बात ये है कि जिस लड़की ने कभी डॉक्टर बनने का सपना देखा था, वो अब बड़े पर्दे पर माता सीता का किरदार निभाने जा रही हैं. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में साई पल्लवी, रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी. लेकिन साई की ये कहानी किसी रातोंरात मिली सफलता की नहीं है. इसके पीछे डांस शो, पढ़ाई, फिल्मों को लेकर सोच समझकर लिए गए फैसलों का लंबा सफर भी छिपा है.

डांस शो से हुई शुरुआत

कम ही लोग जानते है कि साई पल्लवी का फिल्मी सफर एक्टिंग से पहले डांस से शुरू हुआ. उन्होंने साल 2008 में विजय टीवी के डांस रियलिटी शो ‘उंगलिल यार अदुथा प्रभु देवा’ में हिस्सा लिया था. इसके बाद वो साल 2009 में ‘धी अल्टीमेट डांस शो’ में नजर आईं और फाइनल तक पहुंचीं. आपको जानकर हैरानी होगी कि साई ने कभी भी डांस की कोई ट्रेनिंग नहीं ली थी. वैसे, साई के डांस वीडियो ने ही आगे चलकर उनकी जिंदगी बदल दी. फिल्ममेकर अल्फोंस पुथ्रेन ने साई को डांस शो के क्लिप्स में देखा और उनसे संपर्क किया. उस वक्त साई मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं. तब फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के बारे में वो सोच भी नहीं रही थीं.

कौन हैं Wamiqa Gabbi? DC में चंद्रा बनकर लूट रहीं हैं महफिल, जानें इस एक्ट्रेस की पूरी कहानी

डॉक्टर बनने का सपना

साई पल्लवी ने जॉर्जिया की त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई की और 2016 में अपनी डिग्री पूरी की. यानी एक तरफ कैमरे की दुनिया उन्हें बुला रही थी, तो दूसरी तरफ वो डॉक्टर बनने का सपना देख रही थीं. आखिरकार किस्मत ने उन्हें फिल्मों की तरफ मोड़ दिया. फिर साल 2015 में मलयालम फिल्म ‘प्रेमम’ रिलीज हुई और साई पल्लवी के लिए सबकुछ बदल गया. फिल्म में उन्होंने मलर नाम की टीचर का किरदार निभाया. उनकी नेचुरल एक्टिंग, डांस और नॉन ग्लैमर लुक लोगों को इतना पसंद आया कि वो देखते ही देखते साउथ सिनेमा की उभरती स्टार बन गईं. पहली फिल्म के लिए साई को बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. इसके बाद साई ने तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी अपनी पहचान मजबूत की. ‘फिदा’ में भानुमति के किरदार ने उन्हें तेलुगु दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता दिलाई. फिल्म में उनकी बेबाक और चुलबुले अंदाज को काफी पसंद किया गया.

डांस बना पहचान

साई पल्लवी की सबसे बड़ी खासियत उनका डांस है. ‘राउडी बेबी’ जैसे गानों में उनकी एनर्जी और एक्सप्रेशन ने उन्हें अलग पहचान दी. दिलचस्प बात ये है कि कभी जिस डांस रियलिटी शो में वो सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई थीं, उसी दुनिया ने उन्हें आगे चलकर पहचान दिलाने में बड़ा रोल निभाया. एक डांस शो से शुरू हुआ सफर अब बड़े पैन इंडिया प्रोजेक्ट तक पहुंच चुका है. ‘रामायण’ में साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं. वहीं, रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. ये फिल्म साई के करियर का बड़ा पड़ाव है. वैसे, साई पल्लवी की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने स्टार बनने की जल्दी नहीं दिखाई. उन्होंने पढ़ाई पूरी की, अपने पसंदीदा किरदार चुने और अपनी सादगी को अपनी पहचान बनने दिया.

2026 में Netflix पर सबसे ज्यादा देखी गई नॉन इंग्लिश फिल्म बनी ये हिंदी ब्लॉकबस्टर, क्या आप बता पाएंगे नाम?

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?