Home Top News पाकिस्तान में भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, 40 यात्रियों की मौत, 8 गंभीर

पाकिस्तान में भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, 40 यात्रियों की मौत, 8 गंभीर

by Sanjay Kumar Srivastava 3 July 2026, 1:51 PM IST (Updated 4 July 2026, 10:30 AM IST)
3 July 2026, 1:51 PM IST (Updated 4 July 2026, 10:30 AM IST)
पाकिस्तान में भीषण बस हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी तेज रफ्तार बस, 40 यात्रियों की मौत

Pakistan Bus Accident: दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में एक बस हाईवे से खाई में गिर गई, जिससे 40 लोगों की मौत हो गई. झोब ज़िले के इमरजेंसी सेंटर के प्रमुख सनाउल्लाह शेरानी ने शुक्रवार को बताया कि क्वेटा से पेशावर जा रही एक यात्री बस पहाड़ी दाना सर इलाके में एक गहरी खाई में गिर गई.
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि शुक्रवार को बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों की सीमा के पास एक दूर-दराज इलाके में बस का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में गिर गई. दोनों अधिकारियों ने बताया कि 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम आठ लोग गंभीर घायल हो गए.

इस्लामाबाद जा रही थी बस

गाड़ी में क्षमता से ज़्यादा यात्री सवार थे और वह तेज़ रफ़्तार में थी. बस में 48 यात्री सवार थे और वह देश की राजधानी इस्लामाबाद जा रही थी. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. पेशावर जाने वाली यह बस बलूचिस्तान के क्वेटा से चली थी. अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब बस खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में पहुंची. शुरुआती जांच से पता चला कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे, जिससे पहाड़ी इलाके में एक मुश्किल मोड़ पर ड्राइवर का बस से नियंत्रण छूट गया. बस सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी.

राहत व बचाव कार्य तेज

हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि हादसे की वजह का और पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के मीडिया और राजनीतिक मामलों के सहयोगी शाहिद रिंद ने कहा कि शुरुआती खबरों के मुताबिक, इस हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई है और आठ अन्य घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि दोनों प्रांतों का जिला प्रशासन, बचाव दल और अन्य संबंधित विभाग प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं. बचाव दल के अनुसार, घटना के समय बस में 48 लोग सवार थे. डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, जब बस क्वेटा से चली थी तो उसमें 36 लोग सवार थे और बाकी लोग रास्ते में बस में चढ़े थे.

राष्ट्रपति जरदारी ने जताया दुख

शेरानी जिले के डिप्टी कमिश्नर वली खान काकर ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है. खैबर पख्तूनख्वा के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे आम हैं और अक्सर जानलेवा होते हैं. इसके पीछे कई वजहें हैं, जैसे खतरनाक रास्ते, खराब मौसम, बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, सड़कों की खराब हालत, गाड़ियों की खराब स्थिति और बिना ट्रेनिंग वाले ड्राइवर. राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को हर संभव और बेहतरीन मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जाए. उनके कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इस दुखद घटना में प्रभावित परिवारों के दुख में पूरा देश बराबर का हिस्सेदार है.

Panchkula Bus accident: पिंजौर के पास हुआ बड़ा हादसा, यात्रियों से खचाखच भरी बस पलटी; 50 घायल

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?