Home राज्य Panchkula Bus accident: हरियाणा के पिंजौर के पास हुआ बड़ा हादसा, यात्रियों से खचाखच भरी बस पलटी; 50 घायल

Panchkula Bus accident: हरियाणा के पिंजौर के पास हुआ बड़ा हादसा, यात्रियों से खचाखच भरी बस पलटी; 50 घायल

by Live Times 8 July 2024, 4:00 PM IST (Updated 20 August 2025, 4:24 PM IST)
8 July 2024, 4:00 PM IST (Updated 20 August 2025, 4:24 PM IST)
panchula hadsa

Panchkula Bus accident: हरियाणा के पिंजौर के पास रोडवेज की एक ओवरलोड मिनी बस पलट गई. इस हादसे में कुल 50 यात्री घायल हो गए.

08 July, 2024

Panchkula Bus accident: हरियाणा के पिंजौर के पास सोमवार को रोडवेज की एक ओवरलोड मिनी बस पलट गई. इस हादसे में कुल 50 यात्री घायल हो गए. हादसे में अधिकतर स्कूली बच्चे थे. घायलों को इलाज के लिए पंचकूला और पिंजौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कालका के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस पंचकूला जिले में पिंजौर के पास एक पहाड़ी क्षेत्र से गुजरते समय एक मोड़ के पास सड़क से उतर गई और गहरी खाई में जा गिरी.

सवारियों से खचाखच भरी थी बस

हरियाणा रोडवेज के पंचकूला डिपो के महाप्रबंधक अशोक कौशिक ने कहा कि हादसे की मुख्य वजह बस का ओवरलोड़ होना था. उन्होंने कहा कि घायलों में कुछ बच्चों ने कहा है कि बस की गति तेज थी. फिलहाल दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है. महाप्रबंधक ने कहा कि मंगलवार से लोगों की सुविधा के लिए इस मार्ग पर एक अतिरिक्त बस चलाई जाएगी.

ड्राइवर और कंडक्टर को किया गया निलंबित

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष और विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने पंचकूला सिविल अस्पताल में कहा कि बस के ड्राइवर और कंडक्टर को तत्काल निलंबित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?