Pakistan-Afghanistan Ceasefire: पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर सहमति बन गई है. ऐसे में कतर के दोहा में बातचीत के दौरान दोनों देशों ने तत्काल सीजफायर पर राजी हो गए.
Pakistan-Afghanistan Ceasefire: पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने युद्धविराम पर अपनी सहमति जता ली है. कतर के दोहा में हुए वार्ता के दौरान दोनों ने सीजफायर पर सहमति दर्ज की है. दोनों के बीच युद्धविराम की मध्यस्थता तुर्की ने की थी. कतर के विदेश मंत्रालय ने रविवार सुबह घोषणा करते हुए कहा कि दोहा में आयोजित शांति वार्ता में पाकिस्तान और अफगानिस्तान तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं.
युद्धविराम के लिए बैठकें
इस मामले को लेकर कतर ने कहा कि दोनों पक्ष आने वाले दिनों में और बैठकें करने पर सहमत हुए हैं ताकि युद्धविराम स्थायी रहे और सही तरीके से लागू किया जा सके. यह शांति वार्ता हाल की लड़ाई के बाद हुई. इस लड़ाई में दोनों देशों के लोग मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं. बता दें कि साल 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से दोनों देशों के बीच सबसे गंभीर टकराव है.
पाकिस्तान ने लगाए ये आरोप
इस दौरान पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि वार्ता अफगानिस्तान से पाकिस्तान के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को खत्म करने के लिए और पाक-अफगान सीमा पर शांति और स्थिरता बहाल करने के तत्काल उपायों पर केंद्रित थी. हिंसा तब शुरू हुई जब इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान से उन आतंकवादियों पर लगाम लगाने की मांग की, जो सीमा पार से पाकिस्तान में हमले कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: जेलेंस्की से मुलाकात के बाद ट्रंप का बयान, युद्ध समाप्त करने का किया आह्वान; पुतिन से भी की बात
तालिबान ने दिया इसका जवाब
इस जवाब देते हुए तालिबान ने आतंकवादियों को पनाह देने से इनकार किया और पाकिस्तान पर अफगानिस्तान को अस्थिर करने के लिए गलत सूचना फैलाने और इस्लामिक स्टेट से जुड़े समूहों का समर्थन करने का आरोप लगाया. इस्लामाबाद ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सरकार को उखाड़ फेंकने और सख्त इस्लामी शासन लागू करने के लिए लंबे समय से अभियान चलाया है.
पाक ने फिर किए हमले
बता दें कि युद्धविराम की समय सीमा बढ़ाए जाने के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने नागरिकों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए. ऐसे में काबुल ने कहा कि सैनिकों से बातचीत जारी रखने के लिए जवाबी हमले न करने का आदेश दिया.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी हमले में अफगानिस्तान के 3 क्रिकेटर की हुई मौत, ट्राई सीरीज से वापस लिया नाम
