Home Top News PM मोदी ने गिफ्ट की ‘मेलोनी’ को ‘मेलोडी टॉफी’, इटली की PM ने शेयर किया वीडियो; कही ये बात

PM मोदी ने गिफ्ट की ‘मेलोनी’ को ‘मेलोडी टॉफी’, इटली की PM ने शेयर किया वीडियो; कही ये बात

by Sachin Kumar 20 May 2026, 2:16 PM IST (Updated 20 May 2026, 2:54 PM IST)
20 May 2026, 2:16 PM IST (Updated 20 May 2026, 2:54 PM IST)
PM Modi Gifts Melody Toffees Giorgia Meloni

Modi-Meloni Meeting : इटली के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जियो मेलोनी को मेलॉडी टॉफी गिफ्ट की. इस वाकया का एक वीडियो खुद पीएम मेलोनी ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है. साथ ही इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर भौकाल मचा दिया है. बताया जा रहा है कि मेलोनी ने जब से यह वीडियो शेयर किया है, उनके अकाउंट पर अभी तक का सबसे ज्यादा देखने वाला वीडियो है. बता दें कि पीएम मोदी जब इटली पहुंचे तो पीएम मेलोनी ने उनका जबरदस्त स्वागत किया.

इटली की PM ने बताया कि टॉफी को बहुत अच्छा

वहीं, मेलोनी की तरफ इस वीडियो के शेयर होने के बाद सोशल मीडिया पर मेलोडी चॉकलेट की खूब चर्चा हो रही है. साथ ही जिन लोगों ने इस टॉफी को अभी तक नहीं खाया है वह भी इंटरनेट पर सर्च करके देख रहे हैं. वीडियो में ही पीएम मेलोनी ने बताया कि पीएम मोदी उनके लिए गिफ्ट के तौर पर भारत की बेहद लोकप्रिय टॉफी मेलोडी लाए थे. वहीं, मेलोनी ने इस टॉफी की तारीफ करते हुए इसे बहुत, बहुत अच्छा बताया है.

कांग्रेस ने भी दी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जॉर्जियो मेलोनी को टॉफी देने वाले वीडियो पर कांग्रेस की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि सुना है मोदी जी अभी किसी को टॉफी देने के लिए गए हैं. साथ ही वह भी पारले वाली कंपनी की टॉफी. इस दौरान लोग हंसने लगे और इस पर कांग्रेस ने कहा कि शुरुआत में हमें भी लगता था कि मजाक हो रहा है, लेकिन यह सच है कि मजाक चल रहा है. मेलोडी एक चॉकलेट का नाम है.

आपको बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी इस वक्त 5 देशों की यात्रा पर निकलें है और इटली उनके दौरे का आखिरी चरण है. यहां पर दोनों देशों के नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा और रणनीति सहयोग जैसे मुद्दे पर बातचीत की पूरी उम्मीद है.

रोम में दिखी काशी की झलक!

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि रोम में काशी की एक झलक! इतालवी चित्रकार जियामपाओलो टोमासेटी ने वाराणसी पर आधारित अपनी कलाकृतियां प्रस्तुत कीं. भारतीय संस्कृति के प्रति उनका अनुराग 4 दशकों से भी अधिक पुराना है. 1980 के दशक में उन्होंने वैदिक संस्कृति पर आधारित पुस्तकों के लिए एक इलस्ट्रेटर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. वर्ष 2008 से 2013 के बीच उन्होंने महाभारत से संबंधित 23 विशाल चित्रों पर कार्य किया.

यह भी पढ़ें- ट्रंप के बाद अब पुतिन पहुंचे चीन, प्रेसिडेंट शी के साथ किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?