Home Latest News & Updates मौत से एक सप्ताह पहले हुआ था ट्विशा का गर्भपात, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मौत से एक सप्ताह पहले हुआ था ट्विशा का गर्भपात, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

by Nitin Thakur 20 May 2026, 12:16 PM IST (Updated 20 May 2026, 1:14 PM IST)
20 May 2026, 12:16 PM IST (Updated 20 May 2026, 1:14 PM IST)
Twisha Sharma Murder

Twisha Sharma Murder: भोपाल के सबसे चर्चित और हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. ट्विशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसने इस पूरे मिस्ट्री ड्रामा में एक बहुत बड़ा खुलासा किया है. शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया है कि ट्विशा की मौत ‘हैंगिंग’ यानी फांसी लगाने की वजह से हुई थी. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती, बल्कि उलझ जाती है, क्योंकि ट्विशा के हाथ पर चोट के निशान भी पाए गए हैं और इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि मौत से ठीक एक सप्ताह पहले ट्विशा का अबॉर्शन यानी गर्भपात कराया गया था.

8 दिन से मर्चूरी में रखा शव

एक तरफ ये हैरान करने वाले खुलासे हैं तो दूसरी तरफ मध्य प्रदेश का यह अब तक का सबसे अनोखा मामला बन चुका है, जहां एक नवविवाहिता का शव आज 8वें दिन भी भोपाल एम्स की मर्चुरी में बंद है. रसूख और स्वाभिमान की इस जंग पर सरकार की खामोशी भी अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है. कानून के दिग्गजों के रसूख और देश की रक्षा करने वाले सेना के सम्मान के बीच उलझी ट्विशा शर्मा की मौत की गुत्थी सुलझने के बजाय और उलझती जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि ट्विशा की जान फांसी के फंदे से गई, लेकिन हाथ पर मिले जख्म के निशान गवाही दे रहे हैं कि फंदे पर झूलने से पहले वहां कोई न कोई खींचतान या प्रताड़ना जरूर हुई थी. ऊपर से मौत से ठीक सात दिन पहले हुआ अबॉर्शन इस केस को किसी गहरी साजिश की तरफ मोड़ रहा है.

सरकार मौन क्यों?

इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस खामोशी के मायने क्या हैं? 8 दिन से लाश फ्रीजर में सड़ रही है, पर सत्ता के गलियारों में सन्नाटा क्यों है? देश की सरहद की रक्षा करने वाले एक फौजी (मृतका के भाई फौज में मेजर हैं) अपनी बहन के लिए इंसाफ सीबीआई जांच और दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सरकार मौन क्यों है. केस 15 मई को दर्ज हुआ, लेकिन पुलिस ने पासपोर्ट ऑफिस को सोमवार को सूचना दी. शुरुआती जांच में नायलॉन बेल्ट को जांच के लिए न भेजने वाले पुलिस अधिकारी पर अब जाकर विभागीय जांच बैठ रही है. क्या आरोपी पति को भागने का ‘सेफ पैसेज’ दिया गया. इस ढिलाई पर गृह विभाग चुप क्यों है?

एक घंटे में क्या हुआ

इस पूरे मिस्ट्री ड्रामा को सबसे ज्यादा भ्रामक बनाता है घटना की रात का वो रहस्यमयी एक घंटा, सीसीटीवी में ट्विशा अकेले छत की तरफ जाती दिखती है, लेकिन ठीक 60 मिनट बाद तीन लोग उसकी लाश नीचे लाते हैं और बीच रास्ते में सीपीआर देते दिखाई देते हैं. उस बंद छत पर उस एक घंटे में क्या हुआ. यह आज भी सबसे बड़ा अनुत्तरित सवाल है. कोर्ट ने ट्विशा के आखिरी वॉट्सएप चैट को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत खारिज कर दी है. चैट में लिखा था ‘अब मुझसे और नहीं सहा जा रहा’. कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ने एडवोकेट पति समर्थ पर 10 हजार का इनाम घोषित कर उसे भगोड़ा तय कर दिया है.

यह भी पढ़ें- ट्विशा मर्डर मिस्ट्री: 7 दिनों से मर्चुरी में कैद लाश, सास बोली- नशे की आदी थी बहू, हैरान कर देगा पूरा मामला

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?