Home मनोरंजन अस्पताल के बाहर फूटा Salman Khan का गुस्सा, पपराजी को दी वॉर्निंग; कहा-‘लड़ना नहीं भूला’

अस्पताल के बाहर फूटा Salman Khan का गुस्सा, पपराजी को दी वॉर्निंग; कहा-‘लड़ना नहीं भूला’

by Preeti Pal 20 May 2026, 2:38 PM IST (Updated 20 May 2026, 3:18 PM IST)
20 May 2026, 2:38 PM IST (Updated 20 May 2026, 3:18 PM IST)
अस्पताल के बाहर फूटा Salman Khan का गुस्सा, पपराजी को दी वॉर्निंग; कहा-'लड़ना नहीं भूला'

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं है. दरअसल, हॉस्पिटल के बाहर उन्होंने पपराजी को गुस्से में कुछ ऐसा कह दिया किस अब वीडियो वायरल हो गया. मंगलवार की रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर सलमान खान का पपराजी पर भड़कना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. अब खुद सलमान ने भी इस मामले पर खुलकर रिएक्ट किया है. उन्होंने क्लियर शब्दों में कहा है कि उनकी प्राइवेट लाइफ को तमाशा बनाना गलत है.

क्यों आया सलमान को गुस्सा?

दरअसल, सलमान खान मंगलवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल किसी करीबी से मिलने पहुंचे थे. शुरुआत में उन्होंने कैमरों की तरफ कोई रिएक्शन नहीं दिया. फिर जैसे ही वो हॉस्पिटल से बाहर निकले, माहौल अचानक बदल गया. कुछ फोटोग्राफर्स लगातार उनका पीछा कर रहे थे. सलमान का ध्यान खींचने के लिए ‘भाई, भाई, मातृभूमि’ चिल्लाने लगे. ये सुनते ही सलमान का गुस्सा फूट पड़ा.

सलमान की नाराज़गी

वायरल वीडियो में सलमान खान काफी नाराज दिखाई दिए. उन्होंने गुस्से में फोटोग्राफर्स से पूछा, पागल हो गए हो? और माथे की तरफ इशारा करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की. इतना ही नहीं, वो खुद आगे बढ़कर पपराजी के पास पहुंचे. उन्होंने सवाल किया कि अगर उनकी फैमिली का कोई मैंबर हॉस्पिटल में भर्ती हो तो क्या तब भी वे ऐसे ही बिहेव करेंगे? सलमान की बात सुनने के बाद वहां मौजूद कुछ फोटोग्राफर्स ने उनसे माफी भी मांगी. लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सलमान ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट लिखकर अपना गुस्सा जाहिर किया.

यह भी पढ़ेंः Panchayat 5 का इंतजार हो रहा है मुश्किल? तब तक देख डालिए ये दिल खुश कर देने वाली देसी Web Series

वायरल हुआ पोस्ट

सलमान खान ने लिखा कि उन्होंने हमेशा मीडिया का सम्मान किया है. साथ ही ये भी सुनिश्चित किया कि फोटोग्राफर्स का काम चलता रहे. लेकिन अगर कोई उनके दुख और प्राइवेट लाइफ से पैसा कमाना चाहता है, तो कम से कम सेंसिटिविटी जरूर दिखानी चाहिए. उन्होंने लिखा कि अस्पताल के बाहर फिल्म का नाम चिल्लाना बहुत गलत था. अपने पोस्ट में सलमान ने ये भी सवाल किया कि, लाइफ ज्यादा जरूरी है या तस्वीरें? उन्होंने नाराजगी जताते हुए लिखा कि लोग उनके दर्द को भी एंटरटेनमेंट बना रहे हैं. यही बात उन्हें सबसे ज्यादा परेशान कर गई.

दे दी वॉर्निंग

इसके बाद सलमान खान ने एक और पोस्ट भी किया. उन्होंने वॉर्निंग देते हुए कहा कि अगली बार कोई उनकी प्रोब्लम या फैमिली के मुश्किल वक्त को कंटेंट बनाने की कोशिश न करे. सलमान ने यहां तक कह दिया कि, 60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला. अब सलमान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ लोग सलमान का सपोर्ट कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि हॉस्पिटल जैसी जगह पर प्राइवेसी का सम्मान होना चाहिए. वहीं, कुछ यूजर्स का मानना है कि स्टार्स को पब्लिक लाइफ का हिस्सा मानकर मीडिया ऐसे मौके कवर करती है.

फिर लाइमलाइट में फिल्म

इस पूरी कंट्रोवर्सी के बीच सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ भी लाइमलाइट में आ गई है. ये फिल्म पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से रिलीज़ होने वाली थी. हालांकि, अब फिल्म का नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गयाहै. इसके अलावा कहानी में भी कई बदलाव किए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की दोबारा शूटिंग भी चल रही है. फिलहाल इसकी नई रिलीज डेट अनाउंस नही हुई है.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंः तीन दिन अस्पताल में भर्ती थे Amitabh Bachchan! सामने आई वजह, बिग बी ने कविता से दिया जवाब

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?