Home Latest News & Updates Arjun Tendulkar के प्री वेडिंग फंक्शन में मची धूम, सचिन ने कही भावुक कर देने वाली बात; देखें वीडियो

Arjun Tendulkar के प्री वेडिंग फंक्शन में मची धूम, सचिन ने कही भावुक कर देने वाली बात; देखें वीडियो

by Sachin Kumar
0 comment
Arjun Tendulkar pre-wedding function created stir

Sachin Tendulkar Speech: अर्जुन तेंदुलकर की शादी होने वाली है, लेकिन परिवार ने उससे पहले प्री-वेडिंग फंक्शन करना शुरू कर दिया है. तेंदुलकर परिवार एक मंदिर में इकट्ठा हुआ जहां से यह कार्यक्रम शुरू हुआ.

Sachin Tendulkar Speech: भारतीय महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की 5 मार्च को शादी होने वाली है. अब शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं. पिछले साल ही अर्जुन की सगाई सोनिया चंडोक के साथ हुई थी. साथ ही दोनों की शादी के कार्यक्रम भी शुरू हो गए हैं. इसी बीच सचिन तेंदुलकर अपनी फैमिली और अंबानी परिवार के साथ प्री वेडिंग के लिए जामनगर पहुंचे. इस खास मौके का एक वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल हैंडल से शेयर किया और अब यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने इस खास मौके पर एक भावुक कर देने वाली स्पीच दी.

अर्जुन और सानिया का परिवार रहा मौजूद

तेंदुलकर परिवार ने प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान पूजा अर्चना भी की. इस मौके पर अर्जुन और सानिया का परिवार भी मौजूद था. साथ ही सचिन ने अंबानी फैमिली का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि हम इस कपल को आगे के सफर के लिए आशीर्वाद देने के लिए यह खास जगह मानी जाती है. हमें इस जगह पर बुलाने के लिए धन्यवाद. आपको बताते चलें कि इस मंदिर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने भी शादी रचाई थीं.

दिल को छू लेने वाली कही बात

इसके अलावा सचिन ने अर्जुन और सानिया के प्यार को लेकर भी बात कही. उन्होंने कहा कि जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर परिचय कराता है और इस वक्त लगने लगता है कि बच्चा बड़ा हो गया है. साथ ही यह दोनों एक-दूसरे के प्यार में भी पागल रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि अर्जुन मुझे अब कहना होगा कि तुम बहुत गर्व है. तुमको जीवन साथी इतना खास मिला है कि जिसे तुम प्यार करते हो वह भी तुम्हें उतना ही करता है. अब इस स्पीच का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसको यूजर्स खूब शेयर कर रहे हैं.

नीता अंबानी ने भी रखी अपनी बात

सेलेब्रेशन के दौरान नीता अंबानी ने कहा कि हम दो साल बाद उसी जगह पर इकट्ठा हुए हैं जहां अनंत और राधिका ने शादी की थी. सचिन और अंजलि आप दोनों हमेशा से हमारे परिवार का हिस्सा रहे हो और तुम्हारी खुशी में शामिल होकर हमें बहुत अच्छा लगा. उन्होंने आगे कहा कि मेरे प्यार अर्जुन मैंने तुम्हें हमेशा स्कूल में एक छोटे लड़के से लेकर यहां खड़े होकर देखा है. अब तुम नए बंधन में बंधने जा रहे हैं इसके लिए तुम्हें खूब बधाई.

यह भी पढ़ें- क्या इतिहास रच पाएंगे शिमरन हेटमायर? साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा फैसला; तोड़ेंगे पूरन का रिकॉर्ड

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?