Arshdeep Singh : वेस्टइंडीज के खिलाफ होने मैच से पहले फैंस की धड़कन थमी हुईं है. इस करो या मरो मैच के लिए दोनों ही टीम तैयार हैं और मैदान पर जाकर शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रही हैं.
Arshdeep Singh : टी-20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए 26 फरवरी को मुकाबले को 72 रनों से टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को अभी भी जिंदा रखा है. अब टीम को अपनी जगह पक्की करने के लिए 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलना है.
बता दें कि जिम्बाब्वे से ठीक पहले भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी मुकाबला खेला था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा. साथ ही वेस्टइंडीज को भी पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आगामी भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच करो या मरो वाला स्थिति में होगा. इसी बीच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद गेंदबाज अर्शदीप सिंह का बड़ा बयान सामने आया है.
चौका मारने पर हुए मेरे पिता गुस्सा : अर्शदीप
जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए अर्शदीप सिंह ने बताया कि जब साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच जब मुकाबला खेला जा रहा था उसको मेरे पिता काफी ध्यान से देख रहे थे. उस दौरान साउथ अफ्रीका के प्लेयर वेस्टइंडीज के खिलाफ बाउंड्री लगा रहे थे उस दौरान मेरे पिता काफी गुस्सा हो रहे थे और उन्हें मुझे शांत करवाना पड़ा. साथ ही मुझे यह भी कहना पड़ा कि इतना गुस्सा होने की जरूरत नहीं है. अर्शदीप ने कहा कि मैंने पिता से कहा क्रिकेट का मजा लेते रहो और साउथ अफ्रीका की जीत की दुआ करते रहो. बता दें कि साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कामयाब हो गई.
परिस्थितियों के अनुसार बनाएंगे नीति
एक मार्च को ईडन्स गार्डन में होने मैच को लेकर अर्शदीप ने कहा कि हम वहां के हालात और पिच के हिसाब से अपनी रणनीति बनाएंगे. आपको बताते चलें कि इस करो या मरो मैच को लेकर फैंस में काफी उत्साह है, क्योंकि जो टीम जीतेगी वह सेमीफाइनल में एंट्री कर जाएगी. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मैदान बड़ा मुकाबले देखने को मिल सकता है. दोनों ही टीमों के खिलाड़ी फॉर्म में हैं और अभी तक शानदार प्रदर्शन भी किया है.
यह भी पढ़ें- क्या इतिहास रच पाएंगे शिमरन हेटमायर? साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा फैसला; तोड़ेंगे पूरन का रिकॉर्ड
