Liquor Policy Case : अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जज साहब ने आज ऐसे माहौल में ये फैसला दिया उसके लिए बहुत धन्यवाद. साथ ही उन सभी वकीलों का भी धन्यवाद जिन्होंने हमारे साथ नहीं छोड़ा.
- दिल्ली से शालिनी झा की रिपोर्ट
Liquor Policy Case : दिल्ली से जुड़े शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. अदालत ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और भारत राष्ट्र समिति (BRS) MLC के. कविता समेत 23 लोगों को बरी कर दिया है. कोर्ट का कहना है कि ठोस और पर्याप्त सबूत मौजूद नहीं है. इसके अभाव में मामले को निरस्त कर दिया गया और शराब नीति से जुड़े लोगों को बरी कर दिया. कोर्ट ने चार्जशीट में भी कई खामियां बताईं. इसी कड़ी में जेल से छूटने के बाद अरविंद केजरीवाल ने शक्ति प्रदर्शन दिखाया और उसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि शराब घोटाला इस शब्द का भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 4 साल बहुत इस्तेमाल किया. साथ ही हमारे जस्टिस सिस्टम ने इसमें आज बहुत बड़ा फैसला दिया है में जूडिशीएरी और जज साहब का धन्यवाद कहना चाहूंगा.
AAP को खत्म करना चाहते थे : केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जज साहब ने आज ऐसे माहौल में ये फैसला दिया उसके लिए बहुत धन्यवाद. साथ ही उन सभी वकीलों का भी धन्यवाद जिन्होंने हमारे साथ नहीं छोड़ा. उन्होंने आगे कहा कि अगर मुकदमा चलाया जाता 15-20 साल चलता वो अलग बात है कि कोर्ट ने कहा कि इतना बेकार झूठा फर्जी केस है कि इसमें मुकदमा भी नहीं चलाया जा सकता है. ये मुकदमा दो लोगों ने चलाया प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने. आज उन दोनों को माफ़ी मांगनी चाहिए. केजरीवाल ने बताया कि वो आम आदमी पार्टी (AAP) को खत्म करना चाहते थे क्योंकि वो हमे नहीं हरा सकते थे उन्होंने आम आदमी के खिलाफ षड्यंत्र रचा और कहा केजरीवाल बेईमान है.
मैंने इज्जत और ईमानदारी कमाई : केजरीवाल
AAP प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में केवल इज्जत और ईमानदारी कमाई है एक पैसे नहीं कमाया. आज कोर्ट के सामने ये साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया संजय सिंह और दुर्गेश पाठक कट्टर ईमानदार हैं. आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है. उन्होंने यह भी कहा कि मुझे जब कोई बेईमान कहता है, मुझे फर्क पड़ता है इसलिए मैंने तय किया था जब तक मैं निर्दोष साबित नहीं होऊंगा तब तक चुप रहूंगा. एक समय ऐसा था जब आम आदमी पार्टी के पांच बड़े नेता जेल में थे. मोदी जी तब भी केजरीवाल को नहीं हरा पाये एक ही बार हरा सकते है कि केजरीवाल का क़त्ल करना पड़ेगा.
मैंने राजधानी में स्कूल बनवाए
केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से कहा कि मैंने राजधानी में स्कूल बनाये और सड़कें बनाई यह प्रधानमंत्री मोदी से नहीं होगा. यही वजह है कि मुझे दिल्ली की जनता नहीं भूलने वाली है. उन्होंने यह भी कहा कि जेल में जाने के बाद मेरे परिवार ने खूब भुगता है, मुझे इस बात का गम नहीं है लेकिन दिल्ली की जनता के साथ जो षडयंत्र किया गया उसका क्या होगा? आप प्रमुख ने कहा कि इन लोगों ने दिल्ली का बेड़ा गर्क करके रख दिया है. मैं चैलेंज करता हूं कि पीएम मोदी आप चुनाव आज कराइए आपकी अगर 10 से ज्यादा सीटें आ गईं तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा.
यह भी पढ़ें- केजरीवाल और सिसौदिया की रिहाई को CBI की चुनौती: अदालत के फैसले के खिलाफ HC में अपील
News Source: PTI
