Home Top News ट्रंप के हमला टालने पर ईरान ने उड़ाई खिल्ली, कहा- खुद ही डेडलाइन तय की, खुद ही कैंसिल..

ट्रंप के हमला टालने पर ईरान ने उड़ाई खिल्ली, कहा- खुद ही डेडलाइन तय की, खुद ही कैंसिल..

by Neha Singh 19 May 2026, 9:42 AM IST (Updated 19 May 2026, 9:43 AM IST)
19 May 2026, 9:42 AM IST (Updated 19 May 2026, 9:43 AM IST)
Trump Attack Deadline

Trump Attack Deadline: ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट पर लिखा कि उन्होंने कतर, सऊदी अरब और UAE के कहने पर ईरान पर नए हमले रोक दिए हैं. इस पर ईरान के मिलिट्री सलाहकार ने कहा कि ‘अमेरिका खुद ही डेडलाइन तय करता है और खुद ही कैंसिल कर देता है’.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर हमला करने की अपनी ही सेट की गई डेडलाइन को टाल दिया है. ईरान ने ट्रंप के यू-टर्न पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट पर लिखा कि उन्होंने कतर, सऊदी अरब और UAE के कहने पर ईरान पर नए हमले रोक दिए हैं. उन्होंने कहा कि तेहरान के साथ सीरियस बातचीत चल रही है जिससे एक डील हो सकती है. ट्रंप ने सोमवार देर दोपहर ट्रुथ सोशल पर यह घोषणा की, जिसके बाद ईरान के मिलिट्री सलाहकार ने अमेरिका पर तंज कसा है.

मंगलवार को होने वाला था हमला

ट्रंप ने कहा, “कतर के अमीर, तमीम बिन हमद अल थानी, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस, मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद और यूनाइटेड अरब अमीरात के प्रेसिडेंट, मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मुझसे इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान पर हमारे प्लान किए गए मिलिट्री हमले को रोकने के लिए कहा है, जो कल (मंगलवार) के लिए तय था.” उन्होंने आगे लिखा, ‘अब सीरियस बातचीत हो रही है. एक डील होगी. इस डील में सबसे जरूरी होगा ईरान का न्यूक्लियर वेपन्स न बनाना. ऊपर बताए गए लीडर्स के लिए मेरे सम्मान के आधार पर, मैंने सेक्रेटरी ऑफ वॉर, पीट हेगसेथ, चेयरमैन ऑफ द जॉइंट चीफ़्स ऑफ स्टाफ, जनरल डेनियल केन, और यूनाइटेड स्टेट्स मिलिट्री को निर्देश दिया है कि हम कल ईरान पर तय हमला नहीं करेंगे, लेकिन उन्हें यह भी निर्देश दिया है कि अगर कोई मंजूर डील नहीं हुई तो वे तुरंत ईरान पर बड़े पैमाने पर हमला करने के लिए तैयार रहें.’

ईरान की प्रतिक्रिया

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के मिलिट्री सलाहकार मोहसेन रेजाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीखी प्रतिक्रिया दी. रेजाई ने ट्रंप के फैसले की हमला करते हुए लिखा, “वह पहले मिलिट्री स्ट्राइक के लिए डेडलाइन तय करते हैं और फिर खुद ही उसे कैंसिल कर देते हैं, इस बेकार उम्मीद में कि ईरानी लोग और अधिकारी सरेंडर कर देंगे.” खामेनेई के मिलिट्री सलाहकार ने US एडमिनिस्ट्रेशन को चेतावनी दी कि ईरान की ताकतवर आर्म्ड फोर्स और उसके नागरिकों की चट्टान जैसी ताकत US को पीछे हटने और सरेंडर करने पर मजबूर कर देगी. उनके बयान से साफ पता चलता है कि ईरान US के दबाव के आगे झुकने को तैयार नहीं है.

Iran Post
Iran Post

शांति समझौते से खत्म होगा संघर्ष

सूत्रों ने बताया कि अपनी घोषणा से पहले ट्रंप ने सऊदी अरब, कतर और UAE के नेताओं से फोन पर बात की थी. ट्रंप कई हफ्तों से धमकी दे रहे हैं कि अगर ईरान ने डील नहीं की, तो अप्रैल के बीच में हुआ सीजफायर खत्म हो सकता है . ट्रंप ने शनिवार को कहा, “ईरान के लिए, समय निकलता जा रहा है. गौरतलब है कि US और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान के साथ जंग शुरू की थी और ट्रंप ने दावा किया था कि यह चार से छह हफ्तों में खत्म हो जाएगी. US और ईरान 8 अप्रैल को सीजफायर पर सहमत हुए थे और तब से शांति डील पर बातचीत कर रहे हैं, जिसके लिए सहमति नहीं बन रही है.

यह भी पढ़ें- ‘Clock is Ticking…’, ट्रंप ने ईरान को दी सख्त चेतावनी; क्या तेहरान पर होगा बड़ा हमला?

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?