Home Top News यूक्रेन ने मॉस्को में मचाई तबाही, तेल रिफाइनरी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, सभी एयरपोर्ट बंद

यूक्रेन ने मॉस्को में मचाई तबाही, तेल रिफाइनरी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, सभी एयरपोर्ट बंद

by Neha Singh 18 June 2026, 2:01 PM IST (Updated 19 June 2026, 12:00 PM IST)
18 June 2026, 2:01 PM IST (Updated 19 June 2026, 12:00 PM IST)
Ukraine Attack Moscow

Ukraine Attack Moscow: दुनिया में एक युद्ध शांत हुआ तो दूसरा और ज्यादा भड़क गया है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं. वहीं, दूसरी तरफ यूक्रेन ने मॉस्को पर बड़ा हमला कर दिया है. रूसी अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन ने एक हफ्ते में दूसरी बार मॉस्को की एक तेल रिफाइनरी पर हमला किया है, जिससे भारी तबाही मची है. मॉस्को एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्लाइट को रोक दिया गया है. यह चार साल से चल रहे युद्ध में यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला है.

सैंकड़ों ड्रोन से किया हमला

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके एयर डिफेंस ने रात भर में कई इलाकों में 555 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, जिनमें से लगभग 200 को तब रोका गया जब वे रूसी राजधानी की ओर बढ़ रहे थे. मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि कई ड्रोन ने शहर के दक्षिण-पूर्वी बाहरी इलाके में मॉस्को तेल रिफाइनरी पर हमला किया. रूसी ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने पुष्टि की है कि हवाई सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मॉस्को के सभी चार एयरपोर्ट से फ्लाइट्स रोक दी गईं है.

“युद्ध खत्म करने का समय आ गया है”- जेलेंस्की

हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने एक्स पोस्ट पर हमले की एक वीडियो पोस्ट की. उन्होंने लिखा “कल रात, हमारे लॉन्ग-रेंज सैंक्शन एक बार फिर मॉस्को इलाके तक पहुंच गए. इस हफ्ते दूसरी बार मॉस्को ऑयल रिफाइनरी पर हमला हुआ. रोस्तोव इलाके और यूक्रेन के कुछ समय के लिए कब्जे वाले इलाकों में भी टारगेट पर हमला हुआ. यह हमारे शहरों और समुदायों पर रूस के हमलों का पूरी तरह से सही जवाब है और रूस की वॉर मशीन को चलाने वाली जगहों के खिलाफ हमारे योद्धाओं के काम का एक और जरूरी नतीजा है.”

उन्होंने आगे लिखा “मैं यूक्रेन की हमारी डिफेंस और सिक्योरिटी फोर्सेज को उनके मिलकर किए गए कामों के लिए धन्यवाद देता हूं. हाल के दिनों में, हमारे सभी पार्टनर्स ने हमारे मिड-रेंज स्ट्राइक्स और लॉन्ग-रेंज सैंक्शन्स की सटीकता और असर को देखा है. अब समय आ गया है कि युद्ध खत्म हो और रूस को डिप्लोमेसी में जरूरी कदम उठाने चाहिए.”

रूस ने किया था हमला

बता दें, यूक्रेन ने यह ड्रोन अटैक रूस के हमले का जवाब में किया गया है. 15 जून को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और खार्किव पर एक साथ हमला किया था. रूस ने 70 मिसाइल और 600 के करीब ड्रोन से स्ट्राइक की. इनमें से ज्यादातर को यूक्रेन ने हवा में ही मार गिराया. दूसरी ओर, डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थता कराने की भी कोशिश कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने दोनों देशों के राष्ट्रपति से फोन पर बात की थी.

“भारत पर हमला हुआ, तो US करेगा रक्षा”, G7 समिट में पीएम मोदी से बोले ट्रंप, नाविकों की मौत पर कही ये बात

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?