Home Top News ट्रंप की MAGA कैप पर क्यों लिखा था ‘वीटो’? कांग्रेस के फैसलों को रोकने की शक्ति का किया दावा

ट्रंप की MAGA कैप पर क्यों लिखा था ‘वीटो’? कांग्रेस के फैसलों को रोकने की शक्ति का किया दावा

by Sachin Kumar 4 November 2026, 12:05 PM IST (Updated 4 November 2026, 12:06 PM IST)
4 November 2026, 12:05 PM IST (Updated 4 November 2026, 12:06 PM IST)
Donald Trump Veto warning Democrats Congress

US Politics: अमेरिका में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका लगा है. हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत ने रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका दिया है. इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए व्यक्तिगत हार के तौर पर भी देखा जा रहा है. हालांकि, ट्रंप का कहना है कि यदि वह व्यक्तिगत रूप से इस चुनाव में उतरते, तो शानदार जीत दर्ज करते. दूसरी ओर, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, आज रात अमेरिकी जनता ने एक स्पष्ट संदेश दिया है. लोग ऐसी राजनीति चाहते हैं, जो बांटने के बजाय एकजुट करने का काम करे. इस बीच रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद अमेरिकी राजनीति में वीटो (Veto) को लेकर चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि कांग्रेस में डेमोक्रेट्स ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.

बेतुके प्रस्ताव को वीटो कर दूंगा

मामला यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘रेड मैगा’ कैप की एक तस्वीर पोस्ट की, जिस पर ‘वीटो’ शब्द लिखा हुआ था. इसके बाद उन्होंने फॉक्स न्यूज को बताया कि उनके पास कांग्रेस के फैसले को वीटो करने की शक्ति है. इसके अलावा, बंटी हुई सरकार के बारे में चर्चा करते हुए ट्रंप ने कहा कि ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है. यह वीटो की शक्ति है और यह राष्ट्रपति के पास मौजूद सबसे ताकतवर शक्तियों में से एक है. उन्होंने आगे कहा कि वे लोग ऐसी चीजें भेजेंगे जो बिल्कुल बेतुकी होगी और मैं उन पर वीटो कर दूंगा.

डेमोक्रेट्स को मिली कांग्रेस में ताकत

डेमोक्रेट्स की इस जीत के बाद विरोधियों को ट्रंप प्रशासन पर लगाने के लिए काफी ताकत मिल गई है. अब ट्रंप के कार्यकाल के आखिरी दो साल काफी समस्या भरे से गुजर सकते हैं. वहीं, अपनी हार को स्वीकार ककरेत हुए डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि वे कांग्रेस में डेमोक्रेट्स के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.

वहीं, चुनावी नतीजों पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं एक राजनीतिक विश्लेषक बनने जा रहा हूं, जो ये बताएगा कि कौन से उम्मीदवार क्यों जीत और क्यों हारे हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार कर लिया है वह डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करेंगे और कहा कि हम शायद कोई न कोई रास्ता जरूर निकाल लेंगे.

मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की प्रतिष्ठा दांव पर? समर्थकों से बोले- वोट नहीं किया तो उपलब्धियां मिट सकती हैं

चुनावी मैदान में होता तो बहुमत से जीतते

इससे पहले ट्रंप ने खुद को इस चुनावी परिणाम से अलग करने की कोशिश की थी. मिडटर्म चुनावों के बाद डेमोक्रेट्स के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स पर कब्जा करने और सीनेट में अपनी स्थिति काफी मजबूत करने का अनुमान है. Truth Social पर एक पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि वे खुद चुनाव मैदान में नहीं थे और अगर वे होते, तो रिपब्लिकन पार्टी भारी बहुमत से जीतती. मध्यावधि चुनाव प्रचार के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने मतदाताओं से अपील की थी कि वे ऐसा मान लें कि ‘वे (ट्रंप) खुद चुनाव मैदान में हैं.’ उन्होंने यह भी कहा कि मैं बैलेट पर नहीं था और अगर होता, तो हम भारी बहुमत से जीतते!

प्रशासन पर बढ़ा सकते हैं निगरानी

प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक बहुमत होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके प्रशासन पर कांग्रेस की निगरानी काफी बढ़ सकती है. ऐसा कमिटी की जांच, सुनवाई और सम्मन के जरिए किया जा सकता है. सीनेट पर डेमोक्रेट्स का नियंत्रण होने का मतलब है कि वे ट्रम्प के न्यायिक उम्मीदवारों और कैबिनेट नियुक्तियों को रोकने की कोशिश कर सकते हैं. जांच शुरू कर सकते हैं, सम्मन जारी कर सकते हैं और राष्ट्रपति के विधायी एजेंडे में रुकावटें पैदा कर सकते हैं.

अमेरिका में हो सकता है बड़ा सियासी उलटफेर! डेमोक्रेट्स की वापसी के आसार

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?