Home Top News Venezuela में Earthquake का कहर, 235 लोगों की मौत, हजारों घायल; राहत कार्य जारी

Venezuela में Earthquake का कहर, 235 लोगों की मौत, हजारों घायल; राहत कार्य जारी

by Preeti Pal 26 June 2026, 10:10 AM IST
26 June 2026, 10:10 AM IST
Venezuela में Earthquake का कहर, 235 लोगों की मौत, हजारों घायल; राहत कार्य जारी

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला इस समय भीषण प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है. बुधवार शाम आए दो पावरफुल भूकंपों ने पूरे देश में भारी तबाही मचा दी. सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, अब तक करीब 235 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 4,300 से ज्यादा लोग घायल हैं. हजारों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है. स्वास्थ्य मंत्री कार्लोस अल्वाराडो ने बताया कि अस्पतालों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग लाए गए, जिनकी रास्ते में ही मौत हो गई या अस्पताल पहुंचने तक उनकी सांसें थम चुकी थीं. कई अस्पतालों में घायलों का लगातार इलाज किया जा रहा है, लेकिन हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं.

1 मिनट में दो झटके

रिक्टर स्केल पर इन भूकंपों की तीव्रता 7.2 और 7.5 मापी गई. दोनों झटके सिर्फ 1 मिनट के अंतराल पर आए, जिससे बिल्डिंग्स को संभलने का मौका ही नहीं मिला. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कम गहराई में आए इन भूकंपों ने तबाही को और ज्यादा बढ़ा दिया. सबसे ज्यादा नुकसान राजधानी कराकस के नॉर्थ इलाके में स्थित ला गुआइरा तटीय क्षेत्र में हुआ है. यहां कई बिल्डिंग पूरी तरह ढह गईं और बड़ी संख्या में लोग उनके मलबे में फंस गए. देश का मेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी इसी इलाके में है, जिसे नुकसान पहुंचने की वजह से बंद करना पड़ा. इससे राहत सामग्री और बचाव दलों को पहुंचाने में भी परेशानी हो रही है.

वेनेजुएला भूकंप से मची तबाही, अब तक 164 लोगों की मौत और 971 गंभीर रूप से घायल

सड़कों पर रात बिता रहे हैं लोग

भूकंप के बाद हजारों लोग अपने घर छोड़कर खुले मैदानों, पार्कों और सड़कों पर रात बिताने को मजबूर हुए. लोगों में लगातार आफ्टरशॉक्स का डर बना हुआ है. कई परिवार अपने लापता रिश्तेदारों की तलाश में अस्पतालों, राहत शिविरों और मलबे के आसपास भटक रहे हैं. राहत कार्यों में सबसे बड़ा रोल लोकल लोगों का दिखाई दिया. कई जगह पड़ोसी अपने हाथों से मलबा हटाकर लोगों को बचाने की कोशिश करते दिखाई दिए. एक महिला ने बताया कि सरकारी मशीनों का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन शुरुआत में आसपास के लोगों ने ही बचाव अभियान संभाला.

इमोशनल सीन

टीवी पर दिखाई गई तस्वीरों में कई इमोशनल सीन सामने आए. कहीं बच्चे मलबे से जिंदा निकाले गए तो कहीं, परिवार अपने लोगों को खोने के गम में रोते नजर आए. कई लोग घंटों तक मलबे में फंसे रहे, जिन्हें बाद में सेफ बाहर निकाला गया. सरकार ने ला गुआइरा को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है. कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देशभर से बचाव दलों को प्रभावित इलाकों में भेजने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने निजी कंपनियों से भी भारी मशीनें उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि मलबे में फंसे लोगों को जल्दी और सेफ बाहर निकाला जा सके.

कई देशों ने बढ़ाया मदद का हाथ

राहत कार्यों में कई देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया है. डोमिनिकन रिपब्लिक से बचाव दल पहुंच चुका है, जबकि अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, कनाडा, स्पेन, पुर्तगाल और कतर समेत कई देशों ने मेडिकल टीम, राहत सामग्री, खोजी कुत्ते, ड्रोन और बाकी जरूरी सामान भेजने की अनाउंसमेंट की है. अमेरिका ने मानवीय सहायता को आसान बनाने के लिए वेनेजुएला पर लगे कुछ फाइनेंशियल बैन में अस्थायी राहत भी दी है. इससे राहत और बचाव से जुड़े लेन-देन में सुविधा मिलेगी.

रोकी गई गैस सप्लाई

भूकंप की वजह से कई इलाकों में बिजली और मोबाइल सेवाएं बाधित हो गईं. मेट्रो सेवा भी रोक दी गई है और गैस सप्लाई बंद कर दी गई है. स्कूलों को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. कई स्कूलों को राहत शिविर और सहायता केंद्र में बदला जा रहा है, ताकि लोगों को सेफ ठहराया जा सके. संयुक्त राष्ट्र ने भी लोगों तक सही और जरूरी जानकारी पहुंचाने के लिए संचार सेवाओं को नॉर्मल रखने की अपील की है. इसके बाद देश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की सेवाएं फिर से उपलब्ध कराई गईं, जिससे लोग अपने परिवार और दोस्तों से संपर्क कर पा रहे हैं. वेनेजुएला पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा था और अब इस प्राकृतिक आपदा ने देश की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. फिलहाल बचाव दल समय के खिलाफ दौड़ लगा रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि मलबे में फंसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को सेफ बाहर निकाला जा सके और प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके.

क्या सच में खाड़ी देशों को सता रही है ईरान-US समझौते की चिंता? इन मुद्दों पर हैं मतभेद; विस्तार से जानें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?