Venezuela Earthquake : दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. इस दौरान चारों तरफ चीख-पुकार मच रही है. एक मिनट के अंतराल में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता ने प्रकृति का सबसे रौद्र रूप दिखा दिया है. हजारों इमारतें जमींदोज हो गईं. इस घटना में अभी तक 164 लोगों की मौत और 971 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. फिलहाल, युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है.
शुरुआत में 32 लोगों के मौत की खबर आई
देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने गुरुवार को भारी तबाही की पुष्टि की है. शुरुआत में 32 लोगों के मौत की खबर सामने आई थी. लेकिन जब मलबे को हटाने का काम शुरू हुआ तो मौतों का आंकड़ा बढ़ता चला गया और अभी आई खबर के अनुसार 164 लोगों की मौत हो गई है. बता दें कि ये वेनेजुएला में पिछले 100 सालों में सबसे विनाशकारी भूकंप है. इसके भूकंप इतने तेज थे कि वेनेजुएला की राजधानी काराकास से करीब 1700 किलोमीटर दूर ब्राजील के अमेजन क्षेत्र तक हिलाकर रख दिया और इस दौरान इमारतों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. वेनेजुएला में लोगों को मलबे से बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है.
मामला यह है कि बुधवार को काराकास के पश्चिम इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इससे काराकास में इमारत गिर गईं और लोग मलबे में दब गए. वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस दक्षिणी अमेरिकी देश में भारी जान-माल का नुकसान हो सकता है.
नॉर्थ ईस्ट तक हो सकता है NDA का ऑपरेशन विस्तार, देश में बदल रहा है राजनीतिक गणित
देश में इमरजेंसी घोषित
राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बुधवार को आए भूकंप के बाद देश में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है. उन्होंने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने दुर्भाग्य से अपने परिजनों को खोया है उनके प्रति हम अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. हालांकि, इस दौरान उन्होंने मरने वाले और घायलों की कुल संख्या का जिक्र नहीं किया.
जानें क्या बोलीं EU की अध्यक्ष
वेनेजुएला में आए भूकंप की वजह से मची तबाही की वजह से यूरोपीय संघ (EU)की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने प्रभावित लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की. उन्होंने वेनेजुएला के नागरिकों को सांत्वना देते हुए कहा कि बुधवार की रात में आए विनाशकारी भूकंप के बाद हम सभी वेनेजुएलावासियों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं. मैं विशेष रूप से पीड़ितों और उनके परिवारों के बारे में सोच रही हूं. संकट की इस घड़ी में हम आपके साथ हैं.
9.5 तक की तीव्रता, लाखों लोगों की मौत और भीषण तबाही; दुनिया के वो 10 बड़े भूकंप, जब थर्राई धरती
