Home Top News ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का कंट्रोल…’, ट्रंप का सीक्रेट मिशन और मार्केट में पहुंचे 10 करोड़ बैरल तेल

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का कंट्रोल…’, ट्रंप का सीक्रेट मिशन और मार्केट में पहुंचे 10 करोड़ बैरल तेल

by Amit Dubey 11 June 2026, 8:18 AM IST (Updated 11 June 2026, 8:19 AM IST)
11 June 2026, 8:18 AM IST (Updated 11 June 2026, 8:19 AM IST)
West Asia Tension

West Asia Tension: पश्चिम एशिया में तनाव जारी है. इसकी वजह से दुनिया के लिए काफी अहम समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ईरान की वजह से बाधित है. ईरान ने इसे अपने कंट्रोल में बताया और कहा कि उसकी इजाजत के बिना कोई भी जहाज अगर इस रास्ते से गुजरता है तो उसपर वह कार्रवाई करेगा. बीते दिनों आपने देखा भी होगा कि तेल या गैस लेकर होर्मुज को पार करने की कोशिश कर रहे कुछ जहाजों को निशाना भी बनाया गया था. ईरान की इन हरकतों का जवाब अमेरिका उसके बंदरगाहों पर नाकाबंदी करके भी देता हुआ दिखा.

इस बीच भारत समेत दुनिया के कई देशों के लिए एनर्जी सप्लाई (तेल, गैस) के लिए अहम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कंट्रोल का दावा किया है. इसके साथ ही उन्होंने अपने एक सीक्रेट मिशन का भी खुलासा किया है, जिसके जरिए अमेरिका ने होर्मुज के रास्ते अभी तक 10 करोड़ बैरल से अधिक तेल को दुनिया के मार्केट में पहुंचाया है. आइए जानते हैं पूरी खबर.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का कंट्रोल है- ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर बड़ी जानकारी देते हुए होर्मुज को लेकर अमेरिकी कंट्रोल का दावा किया है. उन्होंने यहां तक कह दिया है कि ईरान की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है. ईरान का खेल खत्म हो चुका है!

प्रेसिडेंट ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, “पिछले महीने, मैंने हमारी शानदार अमेरिकी सेना को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले तेल टैंकरों और दूसरे कमर्शियल जहाजों की सुरक्षा के लिए एक सीक्रेट मिशन चलाने का निर्देश दिया था. आज मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस कोशिश के नतीजे में 10 करोड़ (100 मिलियन) बैरल से ज्यादा तेल इस जलडमरूमध्य से गुजरकर खुले बाजार तक पहुंचा है. 200 से ज्यादा कमर्शियल जहाज सुरक्षित रूप से यहां से गुजरे हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “यह जबरदस्त कामयाबी इसलिए मिली है क्योंकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का कंट्रोल है – ईरान का नहीं. उनकी सेना हार चुकी है और उनकी अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है. ईरान का खेल खत्म हो चुका है!”

ईरान पर अमेरिका का हमला

वहीं, ईरान के द्वारा बातचीत पूरी नहीं करने पर ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी भी दी थी और बुधवार के बाद आज गुरुवार तड़के फिर से ईरान पर हमला कर दिया. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ने गुरुवार तड़के (सुबह) कहा कि उसने ईरान को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों का लेटेस्ट दौर “पूरा कर लिया है”.

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी केंद्रीय कमान ने एक बयान जारी कर कहा कि उसकी सेनाओं ने “ईरान भर में ईरानी सैन्य निगरानी क्षमताओं, कम्यूनिकेशन सिस्टम और हवाई रक्षा स्थलों” को निशाना बनाया. हालांकि, उसने हमलों से हुए नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी. अमेरिकी सेना ने कहा कि ये हमले अमेरिकी वायु सेना, मरीन और नौसेना द्वारा किए गए थे. सेंट्रल कमांड ने कहा, “ये हमले ईरान की अनुचित और लगातार आक्रामकता के जवाब में किए गए हैं. अमेरिकी सेना सतर्क, घातक और तैयार है.”

‘कीमत चुकानी पड़ेगी…’, ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान पर अमेरिका का लगातार दूसरे दिन भी हमला

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?