Home Top News वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल का भारतीय फील्ड हॉस्पिटल का दौरा, PM Modi के लिए क्या कहा?

वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल का भारतीय फील्ड हॉस्पिटल का दौरा, PM Modi के लिए क्या कहा?

by Amit Dubey 4 July 2026, 4:10 PM IST (Updated 4 July 2026, 5:50 PM IST)
4 July 2026, 4:10 PM IST (Updated 4 July 2026, 5:50 PM IST)
Indian field hospital in Caracas

Indian Field Hospital in Caracas: वेनेजुएला में बीते महीने आए विनाशकारी दोहरे भूकंप में अब तक 2000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, कई हजार लोग घायल और लापता हैं. 24 जून को आए भूकंप ने राजधानी काराकास में इतनी अधिक तबाही मचाई है कि इसमें कई इमारतें ढह गईं और इनमें से लोगों को बचाने और उन्हें बाहर निकालने के लिए अभी तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

इस बीच वेनेजुएला के विदेश मंत्री Yvan Gil ने राजधानी काराकास में लगाए गए भारतीय फील्ड हॉस्पिटल का दौरा किया है. इसके वीडियो को शेयर कर विदेश मंत्री ने प्राकृतिक आपदा में भारत की इस मदद के लिए शुक्रिया भी किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल ने काराकास में भारतीय क्षेत्रीय अस्पताल (Indian field hospital)का दौरा किया और भूकंप राहत कार्यों के लिए नई दिल्ली को धन्यवाद दिया.

विशेषकर प्रधानमंत्री मोदी का हार्दिक आभार- विदेश मंत्री

वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल कहा, “हमारे सहयोगी देश भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन फ्रेंडशिप’ के तहत, काराकास रेसट्रैक पर एक हॉस्पिटल सेंटर बनाया गया है. यह सेंटर दोहरे भूकंप की त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को व्यापक और उच्च-गुणवत्ता वाली देखभाल प्रदान करता है.”

उन्होंने आगे कहा, “हमें वेनेजुएला में भारत के राजदूत पी.के. अशोक बाबू के साथ इस सुविधा का दौरा करने और एकजुटता के इस प्रेरक प्रदर्शन को देखने का अवसर मिला. बोलिवेरियन सरकार और वेनेजुएला की जनता की ओर से, हम भारत सरकार और वहां के लोगों, विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं. उन्होंने इस आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है.”

भारत का ऑपरेशन एमिस्टाड

मालूम हो कि भारत ने वेनेजुएला में भूकंप प्रभावित इलाकों में राहत और सहयोग के लिए ऑपरेशन एमिस्टाड चलाया है. इसके जरिए भारत वेनेजुएला को हर प्रकार की जरूरतों के हिसाब से मदद कर रहा है. इस ऑपरेशन का उद्देश्य वेनेजुएला में भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों और नागरिकों के लिए तुरंत चिकित्सा मदद, राहत सामग्री उपलब्ध कराना है.

इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायु सेना के दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमानों ने 66 टन सहायता सामग्री को वेनेजुएला पहुंचाया. इसमें भारतीय सेना का फील्ड अस्पताल, 35 टन से अधिक राहत सामग्री, दवाएं और चिकित्सा उपकरण और दो भीष्म क्यूब शामिल थे.

सहयोग हित और मैत्री के लिए भारत स्वास्थ्य पहल (भीष्म) क्यूब्स मोबाइल अस्पताल हैं जिनका उद्देश्य आपातकालीन चिकित्सा देखभाल प्रदान करना है. भारतीय दूतावास ने पहले कहा था कि वेनेजुएला के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हुए, भारतीय बचाव और चिकित्सा दल आपातकालीन चिकित्सा देखभाल प्रदान कर रहे हैं और खोज एवं बचाव अभियान चला रहे हैं.

हफ्ते भर बाद भी अपनों की तलाश जारी, विनाशकारी भूकंप से अब तक 2000 लोगों की मौत! | PHOTOS

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?