Home Latest News & Updates ‘भाईपो गैंग’ ने 2 करोड़ में दी थी सुपारी! PA की हत्या पर सुवेंदु के सनसनीखेज आरोप से बंगाल में सियासी भूचाल

‘भाईपो गैंग’ ने 2 करोड़ में दी थी सुपारी! PA की हत्या पर सुवेंदु के सनसनीखेज आरोप से बंगाल में सियासी भूचाल

by Sanjay Kumar Srivastava 15 September 2026, 6:04 PM IST
15 September 2026, 6:04 PM IST
'भाईपो गैंग' ने 2 करोड़ में दी थी सुपारी! PA की हत्या पर सुवेंदु अधिकारी के सनसनीखेज आरोप से बंगाल में सियासी भूचाल

West Bengal: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपने सहयोगी की हत्या में भाईपो गैंग का हाथ होने का आरोप लगाकर सूबे की राजनीति में भूचाल ला दिया. अधिकारी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उन्हें लगता है कि विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी नेता के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या में ‘भाईपो गैंग’ (TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के समर्थकों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द) शामिल था. उन्होंने यह आरोप ऐसे दिन लगाया जब बीजेपी ने नंदीग्राम उपचुनाव के लिए अधिकारी के मारे गए असिस्टेंट की मां हसीरानी रथ को अपना उम्मीदवार घोषित किया.

असिस्टेंट की मां बनीं BJP उम्मीदवार

सुवेंदु हसीरानी रथ के साथ पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में SDO ऑफिस गए ताकि वह अपना नॉमिनेशन फाइल कर सकें. मुख्यमंत्री ने कहा कि CBI ने चंद्र की हत्या की जांच में सराहनीय प्रगति की है. कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है. अधिकारी ने दावा किया कि मुझे भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि इस हत्या पर भारी रकम लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च की गई थी. इसमें शार्पशूटरों और सुपारी किलर्स को पैसे देना शामिल था और इसमें ‘भाईपो गैंग’ शामिल था. हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि ‘भाईपो’ कहकर वह असल में किसकी ओर इशारा कर रहे थे. बीजेपी ने नंदीग्राम उपचुनाव के लिए अधिकारी के मारे गए असिस्टेंट की मां हसीरानी रथ को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

हत्या की तह तक जाएंगेः सीएम

जुलाई 2025 में अधिकारी, जो उस समय बंगाल में ममता बनर्जी की TMC सरकार में विपक्ष के नेता थे, ने लगभग 50 लोगों की एक फोटो गैलरी जारी की थी और तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (TMCP) से जुड़े सहयोगियों और छात्र नेताओं को निशाना बनाने के लिए ‘भाईपो गैंग’ शब्द का इस्तेमाल किया था. उन्होंने दावा किया था कि वे उच्च शिक्षण संस्थानों में बेरोकटोक सिंडिकेट चलाते थे और धमकाकर अपना काम करवाते थे. अधिकारी ने कहा कि जांच करने वालों को डायमंड हार्बर (अभिषेक बनर्जी का लोकसभा क्षेत्र) से कई फ़ोन कॉल रिकॉर्ड मिले हैं और उन्होंने पैसे पहुंचाने वाले कूरियर को भी पकड़ लिया है. CBI इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हम इस बेरहम हत्या की तह तक जाएंगे.

6 मई की रात को हुई थी चंद्रनाथ की हत्या

विधानसभा चुनाव के नतीजों में BJP की बड़ी जीत की घोषणा के ठीक 48 घंटे बाद 6 मई की रात को उत्तरी 24 परगना ज़िले के मध्यम ग्राम के पास मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने चंद्रनाथ की बहुत करीब से गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले की जांच CBI को सौंपी गई थी. अब तक 11 संदिग्धों को गिरफ़्तार किया गया है और उनके ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर की गई है. इनमें बर्राबाज़ार के रहने वाले भाई सागर और साहिब सोनकर भी शामिल हैं. CBI अधिकारियों ने बताया था कि आरोपी रथ के पुराने साथी थे और उन्होंने ही उसकी हत्या की साज़िश रची थी.

बंगाल में BJP के खिलाफ ममता का ‘मंत्र’, एकजुटता के लिए कांग्रेस-लेफ्ट से भुलाने को कहा मतभेद

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?